IND vs NZ: ऋषभ पंत के विकेट पर शुरू हुआ बवाल, AB de Villiers ने पूछे कई तीखे सवाल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले ने DRS पर नया बखेड़ा कर दिया है। पंत को थर्ड अंपायर ने कॉट बिहाइंड आउट करार दे दिया। जिसके बाद अब दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने प्रतिक्रिया दी है।
- Written By: मृणाल पाठक
ऋषभ पंत के विकेट पर डिविलियर्स ने पूछे सवाल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले ने DRS पर नया बखेड़ा कर दिया है। मैच में भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत को थर्ड अंपायर ने न्यूजीलैंड के रिव्यू पर कॉट बिहाइंड आउट करार दे दिया। जबकि बॉल पंत के बैट से दूर दिखाई दे रही थी। इस पर साउथ अफ्रीका का दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी सवाल खड़े किए हैं।
एबी डिवीलियर्स ने एक्स पर लिखा कि विवाद! एक बार फिर थोड़ा अस्पष्ट निर्णय! डिविलियर्स ने सवाल पूछा कि क्या पंत का बैट लगा या नहीं? समस्या यह है कि जब गेंद बल्ले से ठीक उसी समय गुजरती है जब बल्लेबाज अपने पैड पर लगता है तो स्निको शोर को पकड़ लेता है।
और क्या कुछ बोले एबी डिविलियर्स?
डिविलियर्स ने आगे लिखा कि क्या हम कितने आश्वस्त हैं कि बल्लेबाज ने गेंद को हिट किया है? मैं हमेशा इस बारे में चिंतित रहा हूँ और यहाँ यह एक बड़े टेस्ट मैच में एक महत्वपूर्ण समय पर ऐसा हुआ है। यहां डिविलियर्स ने हॉटस्पॉट का जिक्र करते हुए पूछा कि वह कहाँ है?
सम्बंधित ख़बरें
जोश हेजलवुड की रफ़्तार ने ढाया कहर, कोहनी पर लगी गेंद और दर्द से तड़प उठे ऋषभ पंत; होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट
‘हम मौकों को भुनाने में नाकाम रहे’, जीटी के खिलाफ हार के बाद बोले कप्तान पंत
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ईशान किशन और ऋषभ पंत का खास रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के खिलाफ की थी विस्फोटक बल्लेबाजी
नेट्स में अर्जुन तेंदुलकर की आग उगलती यॉर्कर, चारों खाने चित्त हुए ऋषभ पंत; देखें वीडियो
Controversy! Little grey area once again. Did Pant get bat on that or not? Problem is when the ball passes the bat at exactly the same time a batter hits his pad snicko will pick up the noise. But how sure are we he hit it? I’ve always worried about this and here it happens at a… — AB de Villiers (@ABdeVilliers17) November 3, 2024
साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने इस पोस्ट में एक और पोस्ट एड करते हुए लिखा कि सच तो यह है कि संदेह तो रहा ही होगा। तो फिर आप मैदान पर लिए गए फैसले पर ही कायम रहेंगे? जब तक कि तीसरे अंपायर ने स्पष्ट रूप से कोई डिफ्लेक्शन न देखा हो? मुझे इतना यकीन नहीं है। और मुझे गलत मत समझिए, मेरा यहां कोई पक्षपात नहीं है, मैं बस लगातार फैसले लेने और तकनीक के अच्छे इस्तेमाल पर जोर दे रहा हूं।
आइए जानते हैं क्या है विवाद की जड़?
दरअसल, चौथी पारी में 147 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के 71 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे। लेकिन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत ना केवल विकेट रोक कर रखा बल्कि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ प्रहार भी किए। पंत ने अपने बल्लेबाजी के दम पर मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया। जब भारत को जीत के लिए 40 रन चाहिए थे तभी एजाज पटेल के ओवर की चौथी गेंद पंत के बैट के दम करीब से गुजरते हुए विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के दस्तानों में जा समाई।
यह भी पढ़ें:- IND vs NZ: कीवियों ने किया सूपड़ा साफ तो WTC की उम्मीदें भी हुईं हाफ, पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची टीम इंडिया
इसके बाद एजाज पटेल, टॉम ब्लंडेल समेत न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की। जिसका अंपायर इलिंगवर्थ पर कोई असर नहीं हुआ। हालांकि, बाद में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने रिव्यू ले लिया। रिव्यू में थर्ड अंपायर पॉल रीफेल को अल्ट्रा एज पर हलचल दिखाई दी। यह हलचल ठीक उस समय हो रही थी जब गेंद पंत के बल्ले के पास से गुजर रही थी। जिसके बाद थर्ड अंपायर ने पंत को आउट करार दिया।
ऑन फील्ड अंपायर से पंत ने पूछा सवाल!
आउट करार दिए जाने के बाद ऋषभ पंत मैदानी अंपायर के पास पहुंचे। यहां शायद वह मैदानी अंपायर से यह कह रहे थे कि बैट उनके पैड से टकराया है। अल्ट्रा एज पर दिखाई दी हलचल भी शायद उसी वजह से हुई होगी। लेकिन थर्ड अंपायर पॉल रीफेल के मुताबिक बॉल में डिफ्लेक्शन भी था। जिसके बिना पंत को आउट करार दिया गया और अंततः उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
पंत के विकेट की वजह से इंडिया की हार!
ऋषभ पंत का विकेट उस समय गिरा जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। जिसका असर ये हुआ कि भारत को तीसरे मुकाबले में भी हार का मुंह देखना पड़ा। ये ही वजह है कि उनके विकेट पर चर्चा होना भी लाजमी है और ये ही वजह कि DRS के मॉर्डन टेक्नोलॉजी को सवालों के घेरे में खड़ा किया जा रहा है और ये पुछा जा रहा है कि जब बॉल बैट के करीब से गुजर रही हो और ठीक उसी समय बैट जमीन, पैड या जूतों से टकरा रहा हो क्या ऐसी स्थिति में थर्ड अंपायर को केवल अल्ट्रा एज के भरोसे निर्णय देना चाहिए?
