WTC में क्रिस वोक्स का कारनामा, ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने

क्रिस वोक्स ने अब तक 32 WTC मैचों में 100 रन बनाए हैं और 105 विकेट लिए हैं। वह WTC में 1000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा करने वाले पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं।
CHRIS WOAKES
Updated on

लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में क्रिस वोक्स ने एक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में क्रिस वोक्स 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

लॉर्ड्स में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे क्रिस वोक्स ने वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 1000 रन पूरा करने के लिए पांच रन चाहिए था। जो उन्होंने सुंदर की गेंद पर चौका लगाकर पूरा कर लिया।

WTC के 32वें मैच में किया ये कारनामा

लॉर्ड्स में खेले जा रहे यह टेस्ट क्रिस वोक्स का 32वां WTC का मैच है। उनके नाम 1000 से ज्यादा रन और 105 विकेट दर्ज है। वोक्स से पहले भारत के रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन तथा ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।

अश्विन ने 41 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मैचों में 1142 रन और 195 विकेट के साथ अपना करियर समाप्त किया, जबकि जडेजा ने 42 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मैचों में 2151 रन बनाए हैं और 134 विकेट लिए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए 51 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मैचों में कमिंस के नाम 1015 रन और 213 विकेट दर्ज हैं।

कुल 66 बल्लेबाजों ने 1000 से अधिक रन बनाए हैं और 16 गेंदबाजों ने डब्ल्यूटीसी में कम से कम 100 बल्लेबाजों को आउट किया है, लेकिन अश्विन, जडेजा, कमिंस और वोक्स यह डबल पूरा करने वाले केवल चार खिलाड़ी हैं।

WTC में 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम देश मैच रन विकेट
रविचंद्रन अश्विन भारत 41 मैच 1142 रन 195 विकेट
रविंद्र जडेजा भारत 42* मैच 2151 रन 134 विकेट
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 51* मैच 1015 रन 213 विकेट
क्रिस वोक्स ऑस्ट्रेलिया 32* मैच 1000* रन 105 विकेट

WTC में इंग्लैंड के लिए 11 बल्लेबाजों ने लगाया शतक

WTC में इंग्लैंड के कुल 11 बल्लेबाजों ने 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसमें जो रूट, बेन स्टोक्स, जैक क्रॉली, ओली पोप, हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो, बेन डकेट, जोस बटलर, रोरी बर्न्स, जेमी स्मिथ और क्रिस वोक्स ने ऐसा किया है। वहीं WTC में स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, जैक लीच और क्रिस वोक्स ने 100 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 56 मैच खेले हैं और उनके नाम 88 विकेट और 3468 रन दर्ज हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com