-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Joe Root Becomes 1st Player To Take Most Catches In Tests
जो रूट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
इंग्लैंड के लिए अब तक खेले गए 156 टेस्ट मैचों में जो रूट ने 211 कैच लिए हैं। दुनिया के किसी भी अन्य खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में उनसे ज्यादा कैच नहीं लिए हैं।

जो रूट इंग्लैंड टीम के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दौरान जो रूट ने करुण नायर का कैच पकड़कर इतिहास रच दिया। जो रूट, अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बतौर फील्डर जो रूट ने 211 कैच लिए हैं। वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने महान इंग्लिश क्रिकेटर से अधिक कैच नहीं पकड़े हैं।
इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वकालिक सर्वाधिक रन बनाने वाले जो रूट ने भारत की पहली पारी के 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर बेन स्टोक्स की गेंद पर करुण नायर का कैच लपका। उन्होंने इस कैच के साथ राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। भारत के राहुल द्रविड़ 210 कैच के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि श्रीलंका के महेला जयवर्धने 205 कैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 200 कैच पूरे किए हैं। स्टीव स्मिथ के पास जो रूट से आगे निकलने का मौका होगा।
बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच टेस्ट क्रिकेट में
- 211*जो रूट
- 210 राहुल द्रविड़
- 205 महेला जयवर्धने
- 200 स्टीव स्मिथ
- 200 जैक कैलिस
- 196 रिकी पोंटिंग
जो रूट ने पकड़ा अद्भुत कैच
लॉर्ड्स में चल रहे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नायर अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन अपना अर्धशतक पूरा करने से पहले ही बेन स्टोक्स की एक शानदार गेंद उनके बल्ले के किनारे से लगकर सीधे रूट के पास पहुंच गई, जो पहली स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे। रूट ने बाई ओर डाइव लगाकर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। रूट के इस शानदार कैच को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक्स पर शेयर की और कुछ ही समय में यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। यहां देखें वीडियो…
Out on his own at the 𝐯𝐞𝐫𝐲 𝐭𝐨𝐩 🔝 What a way to go clear with the most catches in Test history 🥇 pic.twitter.com/zDMUdRFZcq — England Cricket (@englandcricket) July 11, 2025
भारत की पहली पारी के 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर करुण नायर का कैच लपकते ही रूट ने एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड बना दिया। इस कैच के साथ ही रूट ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में कुल 39 कैच पूरे कर लिए, जबकि एलिस्टर कुक के नाम इससे पहले 38 कैच दर्ज थे। इस तरह रूट अब भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: जो रूट ने शतक बनाते ही रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के…
सम्बंधित ख़बरें
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 4 विकेट से हराया
जो रूट ने 13 दिसंबर 2012 को नागपुर में भारत के खिलाफ ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से अब तक वे भारत के खिलाफ 33 टेस्ट मैचों में मैदान पर उतर चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 39 कैच लिए हैं। जो बतौर फील्डर किसी भी खिलाड़ी द्वारा भारत के खिलाफ सबसे अधिक हैं।
Joe root becomes 1st player to take most catches in tests
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














