खेतों में सैर पर निकले एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा! CSK ने शेयर की फोटो
रवींद्र जडेजा ने अपने खेतों में खड़े होकर तस्वीर ली है। जिसके उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने इस फोटो को एडिट करके उसमें में एमएस धोनी का चित्र भी जोड़ दिया है।
- Written By: मृणाल पाठक
एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: चेन्नई सुपर किंग्स के अहम खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा की ऑन फील्ड के साथ-साथ ऑफ फील्ड भी काफी शानदार बॉन्डिंग है। अक्सर उनकी जुगलबंदी देखने मिलती है। दोनों ही खिलाड़ी विरोधी टीम पर जमकर प्रहार करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर CSK ने जडेजा और धोनी की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों खेतों में सैर करते दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, रवींद्र जडेजा ने अपने खेतों में खड़े होकर तस्वीर ली है। जिसके उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने इस फोटो को एडिट करके उसमें में एमएस धोनी का चित्र भी जोड़ दिया है, जो जडेजा के पीछे की तरफ दिखाई दे रहे हैं और खेत में लगे पौधे को निहार रहे हैं। इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों साथ में घूम रहे हैं।
Imagine Thala & Thalapathy in this field together! 😉💛🤳#WhistlePodu #WhatIf@imjadeja @msdhoni pic.twitter.com/cjQMyu52Sk — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) August 27, 2024
सम्बंधित ख़बरें
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
7 जुलाई का इतिहास : एमएस धोनी का जन्म, ल्यूमिर बंधुओं ने रखी भारतीय सिनेमा की नींव
जन्मदिन विशेष: रांची से दुनिया तक… कैसे कैप्टन कूल बने करोड़ों दिलों की धड़कन; जानिए MS धोनी की पूरी कहानी
रजत पाटीदार अब बन गए दिग्गज कप्तान, IPL 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के बाद की धोनी-रोहित के क्लब में एंट्री
CSK द्वारा शेयर की गई तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फोटो को काफी शेयर किया जा रहा है। धोनी और जडेजा की इस फोटो पर फैंस जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़कर ऋतुराज गायकवाड को सौंप दी थी। हालांकि टीम प्लेऑफ में पहुंचने में भी नाकाम रही थी। जिसके बाद से ये ही सवाल बना है कि क्या धोनी आईपीएल से रिटायर्ड हो जाएंगे या वह एक और सीजन खेलने वाले हैं। हालांकि खुद धोनी ने अब तक इस पर कोई ऐलान नहीं किया है। जिससे फैंस को लग रहा है कि वह एक और साल यानी आईपीएल 2025 में भी खेलते दिखाई दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पर्स लिमिट का आधा पैसा रोहित शर्मा पर खर्च करेगी LSG! संजीव गोयनका के बयान ने मचाई हलचल
ज्ञात दो कि आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन होने वाला है। जहां टीमें बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए दिल-खोलकर पैसे खर्च करने को तैयार है। हालांकि कुछ टीमें अपने अहम खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन कर लेगी।
