Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Flash Back : महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही नहीं उससे पहले भी भारतीय टीम बन चुकी है चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से पाकिस्तान में होगी। हालांकि यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तौर पर खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम अपने मुकाबले दुबई में खेलेगी। बाकी टीम अपना मुकाबला पाकिस्तान में खेलेगी।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 12, 2025 | 09:59 PM

चैंपियंस ट्रॉफी विजेता 2013 (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से पाकिस्तान में होगी। हालांकि यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तौर पर खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम अपने मुकाबले दुबई में खेलेगी। वहीं भारत के अलावा सभी टीमें पाकिस्तान में खेलेंगी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय टीम पिछले बार की उपविजेता रही है। वहीं पाकिस्तान टीम इस बार ट्रॉफी बचाने के लिए उतरेंगे।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को मिनी वर्ल्ड कप भी कहा जाता है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1998 से हुई थी। पहले यह टूर्नामेंट 2 साल पर आयोजित किया जाता था। लेकिन 2006 के बाद से यह टूर्नामेंट 3 साल बाद आयोजित हुआ। 2009 के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 4 साल के अंतराल पर होने लगा। 2017 के बाद अब 2025 में आईसीसी एक बार फिर इस ट्रॉफी को आयोजित करने जा रही है।

चैंपियंस ट्रॉफी का पहला खिताब साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया था। वहीं 2000 में न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन बनी थी। उसके बाद 2002 में भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से चैंपियन बने थे। 2004 में वेस्टइंडीज ने यह खिताब अपने नाम किया। 2006 में ऑस्ट्रेलिया, 2009 में ऑस्ट्रेलिया, 2013 में भारत ने और पाकिस्तान ने इस खिताब को 2017 में अपने नाम किया।

2002 में संयुक्त रूप से भारतीय टीम बनी थी चैंपियन

चैंपियंस ट्रॉफी के 2002 में बारिश के कारण प्रभावित फाइनल में भारत और श्रीलंका को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। उस समय इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर और मुथैया मुरलीधरन जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मौसम की चुनौतियों के बावजूद, दोनों टीमों ने बेहतरीन क्रिकेट खेला।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती थी चैंपियंस ट्रॉफी

चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। इसी टूर्नामेंट में रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी देखने को मिली। जिसने पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया था। एमएस धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम इंग्लैंड और वेल्स में पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही।एजबस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल बारिश से प्रभावित मैच था। भारत ने 20 ओवर में 129/7 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली शीर्ष स्कोरर रहे। जवाब में डेथ ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी के कारण इंग्लैंड 5 रन से हार गया। रविंद्र जडेजा का ऑल-राउंड प्रदर्शन (नाबाद 33 रन और 2/24) महत्वपूर्ण रहा। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीमें

वर्ष मेज़बान देश(देश) कुल टीमें विजेता
1998 बांग्लादेश 9 दक्षिण अफ्रीका
2000 केन्या 11 न्यूज़ीलैंड
2002 श्रीलंका 12 भारत/श्रीलंका (साझा चैंपियन)
2004 इंग्लैंड 12 वेस्ट इंडीज
2006 भारत 10 ऑस्ट्रेलिया
2009 दक्षिण अफ्रीका 8 ऑस्ट्रेलिया
2013 इंग्लैंड और वेल्स 8 भारत
2017 इंग्लैंड और वेल्स 8 पाकिस्तान
2025 पाकिस्तान 8 निर्णय नहीं हुआ

Champions trophy before ms dhoni won the title in 2013 india has won the trophy in 2002

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2025 | 09:59 PM

Topics:  

  • Champions Trophy 2025
  • MS Dhoni

सम्बंधित ख़बरें

1

‘किंग’ कोहली के लिए ड्राइवर बने महेन्द्र सिंह धोनी, कार में बिठाकर छोड़ने पहुंचे होटल; देखें- VIDEO

2

‘अलविदा’ कहने से पहले धोनी की IPL 2026 के लिए अंतिम तैयारी शुरू! वायरल वीडियो ने फैंस को किया भावुक

3

गिलक्रिस्ट और धोनी से लेकर ऋषभ पंत तक, इन विकेटकीपरों ने संभाली है टीम की कमान; देखें पूरी लिस्ट

4

IND vs SA: ऋषभ पंत बने भारत के 38वें टेस्ट कप्तान, जानिए अब तक कौन-कौन संभाल चुका है कमान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.