-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Champions Trophy 2025 Iitian Baba Prediction On India Vs Pakistan Match
रोहित कोहली कितना भी दम लगा लें…भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर IITian बाबा ने की भविष्यवाणी, लोग बोले- टपोरी है
- Written By: मृणाल पाठक
रचित्ररूल लाइव यूट्यूब चैनल से बात करते हुए आईआईटीयन बाबा ने कहा कि 'भारतीय क्रिकेटर भगवान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त नहीं करते हैं, इसलिए टीम इंडिया के लिए भारत-पाक मैच जीतना बहुत मुश्किल है।

आईआईटीयन बाबा (डिजाइन फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है, दोनों देशों के क्रिकेट फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब भी भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होता है तो रोमांच का स्तर काफी हाई होता है। हालांकि पिछले कुछ समय से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में काफी तनाव देखने को मिल रहा है और इसी वजह से दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट को हाइब्रिड मोड में खेल रही हैं।
दूसरी तरफ इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले प्रयागराज महाकुंभ 2025 से चर्चा में आए आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनने के बाद लोग उनसे काफी नाराज हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो उन्हें ‘टपोरी’ तक कह दिया है। खैर, यूजर्स ने क्या कहा, यह जानने से पहले आइए जानते हैं कि आईआईटी बाबा ने क्या भविष्यवाणी की है।
क्या बोले आईआईटीयन बाबा?
दरअसल, रचित्ररूल लाइव यूट्यूब चैनल से बात करते हुए आईआईटीयन बाबा ने कहा कि ‘भारतीय क्रिकेटर भगवान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त नहीं करते हैं, इसलिए टीम इंडिया के लिए भारत-पाक मैच जीतना बहुत मुश्किल है, भले ही विराट कोहली पूरी कोशिश कर लें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा और भारत जीत नहीं पाएगा, इस बार नतीजा अलग होगा।’
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
PoK में अशांति पर पाकिस्तान के दावों को भारत ने बताया ‘झूठा और मनगढ़ंत’, दुनिया से दखल की मांग
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
सोशल मीडिया पर भड़के भारतीय प्रशंसक अभय सिंह के इस बयान के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भारतीय प्रशंसक भड़क गए और उन्होंने अभय सिंह को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो उन्हें बुरा-भला भी कहा है और कुछ ने तो उन्हें फर्जी बाबा तक कह दिया है।
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप ए का पहला मैच कराची में हुआ था, जहां पड़ोसी देश कीवी टीम से 60 रन से हार गया था, अपनी ही धरती पर शर्मनाक हार झेलने वाले पाकिस्तान को पूरा भरोसा है कि रविवार को वह विजयी होगा। लेकिन, भारत के खिलाफ उसकी राह आसान नहीं होने वाली है। यही वजह है कि लोग आईआईटीयन बाबा को उनकी भविष्यवाणी पर ट्रोल कर रहे हैं।
संडे को होगी भारत-पाक भिड़ंत
दूसरी ओर, भारत ने अपने शुरुआती मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया है। 23 फरवरी के बाद भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। फिलहाल, दोनों देशों ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के लिए पूरी तैयारी कर ली है, देखते हैं उस दिन कौन जीतता है?
कौन हैं IITian Baba?
आईआईटी बाबा अभय सिंह की कहानी महाकुंभ 2025 में तब सामने आई जब वे वहां एक संत के रूप में पहुंचे। जब उनकी तस्वीर वायरल हुई तो उनके परिवार वालों ने उन्हें पहचाना और तब लोगों को पता चला कि अभय सिंह कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं। आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। आपको बता दें कि अभय सिंह ने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है, वे मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं, उन्होंने बतौर फोटोग्राफर भी काम किया है लेकिन अचानक उनका झुकाव आध्यात्म की ओर हुआ और उन्होंने सांसारिक जीवन छोड़कर संन्यास ले लिया।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सवालों से घिरे अभय सिंह
महाकुंभ में जब उनकी तस्वीरें वायरल हुईं तो उनके परिवार वालों ने उन्हें पहचान लिया और घर आने का आग्रह भी किया लेकिन अभय सिंह ने मना कर दिया। प्रयागराज महाकुंभ में उनके साथ एक विवाद भी जुड़ा। दरअसल, जनवरी 2025 में जूना अखाड़े ने बाबा अभय सिंह को गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने के कारण अखाड़े से निष्कासित कर दिया था, जिसके बाद उन्हें अखाड़े के आसपास दिखने पर भी रोक लगा दी गई थी।
Champions trophy 2025 iitian baba prediction on india vs pakistan match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














