Brett Lee ने आशा भोसले को दी भावुक श्रद्धांजलि, याद किया साथ बिताया पल; इंस्टाग्राम पर लिखा खास संदेश
Brett Lee: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने आशा भोसले को भावुक श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर खास संदेश लिखा और 2007 के उनके यादगार गाने ‘हां मैं तुम्हारा हूं’ को याद किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आशा भोसले (फोटो-सोशल मीडिया)
Brett Lee Pays Tribute to Asha Bhosle: भारत की मशहूर गायिका आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने आशा भोसले को भावुक श्रद्धांजलि दी है और उनके साथ अनोखे संगीत सहयोग को याद किया। ब्रेट ली ने आशा भोसले के साथ मिलकर एक गाना गया था जो काफी मशहूर हुआ था।
आशा भोसले ने ब्रेट ली के साथ मिलकर साल 2007 में ‘हां मैं तुम्हारा हूं’ गाना गाया था, जो आशा एंड फ्रेंड्स एल्बम का हिस्सा था। ली और भोसले की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था और इस गानें को काफी पसंद किया गया था। उस पल को याद करते हुए ब्रेट ली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘इंस्टाग्राम’ पर दिल छू लेने वाला भावुक संदेश लिखा।
Brett Lee ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा?
“मुझे 2006 में आशा भोसले के साथ ‘हां मैं तुम्हारा हूं’ लिखने और रिकॉर्ड करने का मौका मिला। यह कुछ ऐसा है जिसके लिए मैं हमेशा बहुत शुक्रगुजार रहूंगा। जो बात मेरे साथ सबसे ज्यादा रही, वह सिर्फ उनका बहुत बढ़िया टैलेंट ही नहीं था बल्कि वह कितनी दयालु और विनम्र थीं। उन्होंने अपनी जिंदगी में इतना कुछ हासिल किया था, उसके बावजूद उन्होंने खुद को इतने प्यार और दरियादिली से पेश किया।
सम्बंधित ख़बरें
Alia Bhatt Movie: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
Drishyam 3 Collection: मोहनलाल की दृश्यम 3 पर हुई नोटों की बारिश…फिल्म ने मारी 200 करोड़ के क्लब में एंट्री
Chand Mera Dil: 8वें दिन धीमी पड़ी ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार, वीकेंड से पहले ही लड़खड़ाई अनन्या पांडे की फिल्म
Brett Lee ने आशा भोसले के साथ बिताया पल को याद किया
ली ने आगे लिखा, “इस समय मेरी दुआएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करता हूं कि मैंने इतने खास इंसान के साथ एक छोटा सा पल भी बिताया। इसमें कोई शक नहीं कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों तक जिंदा रहेगी।” अपनी आत्मकथा ‘माई लाइफ: ब्रेट ली’ में उन्होंने इस यादगार संगीत सहयोग के बारे में खुलकर बात की थी, जिसमें बताया गया था कि गाने का म्यूजिक वीडियो 2006 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनके भारत आने के दौरान शूट किया गया था। क्रिकेटर ने ट्रैक में हिंदी लाइन्स को अपनी आवाज भी दी, जिसमें ‘हां, मैं तुम्हारा हूँ, तुम्हारा ही रहूँगा’ भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट और संगीत ने साथ मिलकर रचा था जादू, जब ‘यू आर द वन’ में दिखा था Asha Bhosle और ब्रेट ली की जुगलबंदी
ब्रेट ली ने अपनी किताब में लिखा था, “मुझे बहुत मजा आया। मैंने अपने किसी भी साथी खिलाड़ी को नहीं बताया कि मैं क्या करने वाला हूं; जब मैं शूट करने गया, तो मैंने उन्हें बताया कि मैं बस सड़कों पर घूमने जा रहा हूं। उस रिकॉर्डिंग के अनुभव के चार महीने बाद मैं आशा भोसले से मिला जब वह ओपेरा हाउस में परफॉर्म करने के लिए सिडनी आई थीं। उन्होंने मुझे अपना संकलन एल्बम दिया, जिस पर उनका हस्ताक्षरित संदेश था। यह हमेशा मेरे खजानों में से एक रहेगा।”
