जन्मदिन विशेष: वो खिलाड़ी जिसने डेब्यू मैच में भारत के लिए जड़ा पहला शतक, बेटों को भी बनाया इंटरनेशनल क्रिकेटर
भारतीय टीम के पूर्व महान खिलाड़ी लाला अमरनाथ का आज यानी 11 सितंबर को जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन सन् 1911 में हुआ था। वह भारतीय टीम के वो खिलाड़ी हैं जिसने भारत के लिए सबसे पहला शतक जड़ा था।
- Written By: मृणाल पाठक
लाला अमरनाथ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारतीय टीम के पूर्व महान खिलाड़ी लाला अमरनाथ का आज यानी 11 सितंबर को जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन सन् 1911 में हुआ था। वह भारतीय टीम के वो खिलाड़ी हैं जिसने भारत के लिए सबसे पहला शतक जड़ा था। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक जड़ा था। यह मैच उनका इंग्लैंड के खिलाफ साल 1933-34 में था।
अपने डेब्यू मैच में लाला अमरनाथ ने इंग्लैंड के खिलाफ 118 रन बनाए थे, यह उनके करियर का उच्चतम स्कोर भी है। तो चलिए जानते हैं आज उनके जन्मदिन के बारे में कुछ खास बातें…
भारत में जन्म, पाकिस्तान में परवरिश
लाला अमरनाथ का पूरा नाम नानिक अमरनाथ भारद्वाज था। उनका जन्म भले ही पंजाब के कपूरथला में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश पाकिस्तान के लाहौर में हुई थी, जो उस समय भारत का ही हिस्सा हुआ करता था।
सम्बंधित ख़बरें
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
अहमदाबाद में तिलक का शतक और अश्वनी के 4 विकेट, GT 100 रन पर हो गई ढेर, मुंबई ने 99 रनों से दर्ज की बड़ी जीत
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
PGA Tour: अक्षय भाटिया 16वें स्थान पर रहे, थीगाला टी-25 पर, फिट्जपैट्रिक ने जीता खिताब
यह भी पढ़ें- बर्थडे स्पेशल: IPL में मचाया धमाल पर टीम इंडिया के लिए नहीं कर सके कमाल, जानिए इस खिलाड़ी का सफर
शतक जड़ने वाले पहले भारतीय
लाला अमरनाथ ने अपना डेब्यू मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने भारत के लिए पहला शतक जड़ा था, साथ ही वह लगाने वाले पहले भारतीय भी हैं। वहीं उन्होंने अस शतक के बाद एक भी सेंचुरी नहीं लगाई। उन्होंने अपने करियर में कुल 24 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 878 रन बनाए। उनके नाम कुल 1 शतक और 4 अर्धशतक है। जबकि उन्होंने 45 विकेट झटके।
स्वतंत्र भारत के पहले टेस्ट कप्तान
लाला अमरनाथ स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय टेस्ट कप्तान बने थे। उनकी कप्तानी में भारत ने कई मुकाबले जीते हैं। जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 1952-53 में खेली गई पहली आधिकारिक टेस्ट सीरीज भी शामिल है। इस सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी।
बेटों ने भी क्रिकेट में बनाया करियर
लाला अमरनाथ का निधन 88 साल की उम्र में 5 अगस्त 2000 को हुआ। उनकी तरह उनके बेटों सुरिंदर, मोहिंदर और रजिंदर ने भी क्रिकेट को अपना करियर चुना। सुरिंदर अमरनाथ ने भी पिता की ही तरह अपने डेब्यू मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ा। हालांकि वह केवल 9 टेस्ट ही खेल पाए। जबकि मोहिंदर ने 69 टेस्ट मैच खेलकर 11 शतक जमाए थे। भारत की 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम में भी मोहिंदर की अहम भूमिका अहम थी। वहीं रजिंदर कोई अंतरराष्ट्रीय मैच तो नहीं खेल पाएं, लेकिन उन्होंने काफी समय तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच में अपना हाथ आजमाए थे।
