-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bharat Arun Set To Join Lsg As Bowling Coach Ahead Of Ipl 2026
IPL 2026 से पहले LSG में हुआ बड़ा बदलाव, भरत अरुण को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Bharat Arun as new bowling coach as LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने भरत अरुण को गेंदबाजी कोच के तौर पर टीम में शामिल किया है। आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद कई बदलाव किए जा रहे हैं।

भरत अरुण (फोटो-सोशल मीडिया)
Bharat Arun Becomes New Bowling Coach Of Lucknow Super Giants: आईपीएल 2025 के बाद सभी फ्रेंचाइजी आगामी सीजन की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने गेंदबाजी कोच के तौर पर भरत अरुण को शामिल किया है।
भरत अरुण पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं। आईपीएल में वो कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े हुए थे। भरत अरुण ने 2024 में टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन 2025 में केकेआर के 8वें स्थान पर रहने के बाद फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर रही है।
केकेआर के साथ 2022 में जुड़े थे भरत अरुण
भरत अरुण केकेआर के साथ 2022 में जुड़े थे। उनके जुड़ने के बाद टीम का प्रदर्शन अच्छा होने लगा था। 2024 में टीम ने खिताब भी जीती। हालांकि पिछले कुछ दिनों में केकेआर ने अपने कोचिंग स्टाफ में लगभग सभी को बदल दिया है। मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित को हटा दिया है। अब भरत अरुण भी केकेआर से अलग हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
केकेआर की तरह एलएसजी भी आईपीएल 2026 से पहले बदलाव कर रही है। पिछले सत्र में सातवें स्थान पर रहने के बाद एलएसजी ने भी कई सपोर्ट स्टाफ की छुट्टी करने का मन बना लिया है। एलएसजी ने भरत अरुण को गेंदबाजी कोच के तौर पर टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी के एक करीबी सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर मीडिया एजेंसी को बताया कि अरुण एलएसजी में शामिल हो गए हैं और जल्द ही औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, कोहली-सूर्या के बाद ऐसा करने वाले…
भरत अरुण रवि शास्त्री के दौर में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच थे। उनके समय में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। वो भारतीय टीम के अब तक सबसे बेहतरीन गेंदबाजी कोचों में एक रहे हैं। अरुण अपनी रणनीतिक कुशलता के साथ प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों को निखारने के लिए भी काफी मशहूर हैं।
जहीर खान की छुट्टी तय
भरत अरुण को शामिल होते ही यह तो साफ हो गया कि जहीर खान के साथ अब एलएसजी आगे ना बढ़े। पिछले साल जहीर खान को मेंटोर के तौर पर शामिल किया गया था। उनका अनुबंध एक साल का था। वहीं मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के लिए यही बात लागू होती है। वो पिछले दो सीजन से टीम के साथ जुड़े हुए थे। उनका भी अनुबंध खत्म हो गया है।
Bharat arun set to join lsg as bowling coach ahead of ipl 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














