बेन स्टोक्स श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हो जाएंगे बाहर! बैसाखी का सहारा लेने को हुए मजबूर
नॉर्दर्न सुपर चार्जस की तरफ से मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ खेलते हुए स्टोक्स चोटिल हो गए हैं। उनके बाएं पांव की मांसपेशियां खिंच गई हैं। जिसके बाद उन्हें बैसाखी का सहारा लेकर मैदान से बाहर जाना पड़ा।
- Written By: मृणाल पाठक
बेन स्टोक्स (सौजन्य: सोशल मीडिया)
कोलंबो: श्रीलंका ने हाल ही में भारत को वनडे सीरीज में करारी शिकस्त दी है। जिसके बाद से ही श्रीलंका का हौसला काफी बुलंद है। अब श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। लेकिन इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान बेन स्टोक्स घायल हो गए हैं।
दरअसल, नॉर्दर्न सुपर चार्जस की तरफ से मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ खेलते हुए स्टोक्स चोटिल हो गए हैं। तेजी से रन लेने की वजह से उनके बाएं पांव की मांसपेशियां खिंच गई हैं। जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। जिसके लिए उन्हें बैसाखी का सहारा लेना पड़ा। वह दो रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए।
Ben Stokes suffered a hamstring injury while playing in The Hundred. – He’s doubtful for the Sri Lankan Test series. pic.twitter.com/MtuSCu8O21 — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 12, 2024
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
कौन हैं साकिब महमूद? दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने क्यों दिया मौका, 8 फोटो में जानिए उनके करियर की कहानी
FIFA World Cup के सेमीफाइनल में हार का बदला? अर्जेंटीना का दावा- मैच हारने के बाद ब्रिटेन ने की सैन्य घुसपैठ
मेसी को रोकना मुश्किल नहीं… FIFA सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड का बड़ा दावा, 21 साल बाद होगी आमने-सामने
श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स की यह चोट कितनी गंभीर है, फिलहाल इसकी जानकारी अभी तक आई नहीं आई है। ऐसे में यह कहना गलत होगा कि वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलेंगे या नहीं। हालांकि कोशिश ये ही रहेगी कि वह जल्द से जल्द फिट होकर इस सीरीज में भाग लें, क्योंकि यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए काफी अहम हैं। इस सीरीज में उनकी उपलब्धता काफी जरूरी है।
श्रीलंका-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज कार्यक्रम
- इंग्लैंड बनाम श्रीलंका- पहला टेस्ट 21 से 25 अगस्त – मैनचेस्टर
- इंग्लैंड बनाम श्रीलंका- दूसरा टेस्ट 29 अगस्त से 2 सितंबर- लॉर्ड्स
- इंग्लैंड बनाम श्रीलंका- पहला टेस्ट 6 से 10 सितंबर- ओवल
यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली! घरेलू क्रिकेट में दिखाएंगे जलवा
ऐसा रहा मुकाबला
मुकाबले की बात करें तो मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। जिसके जवाब में स्टोक्स ओपनिंग करने आए, लेकिन वह चोटिल हो गए। लेकिन बाद में उनकी टीम ने सात विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन निकोलस पूरन ने बनाए, जो 66 रन है।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की क्रिकेट टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
