एजबेस्टन, बर्मिंघम में भारत के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 378 रनों का लक्ष्य सिर्फ 76.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने नाबाद शतक लगाकर टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने यह मैच जीता, जबकि भारत की अगुवाई जसप्रीत बुमराह ने की। यह भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ रहा।
बेन डकेट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले ओपनर बने
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथी पारी में शतक लगाने वाले बेन डकेट इंग्लैंड के पहले ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं। 2019 से इंग्लैंड ने 66 मैच खेला है, उसमें यह पहली बार हुआ है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Jun 24, 2025 | 08:40 PM
बेन डकेट (फोटो-सोशल मीडिया)
लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बेन डकेट ने एक बड़ा कारनामा किया। बेन डकेट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैच के चौथी पारी में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले सलामी बल्लेबाजी बने है। 2019 के बाद इंग्लैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 66 मुकाबले खेले हैं। लेकिन डकेट के पहले कोई भी सलामी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया।
टेस्ट मैच की चौथी पारी में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के आखिरी सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक थे। कुक ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में यह उपलब्धि हासिल की थी। वह उस मैच की दूसरी पारी में 109 रन बनाकर नाबाद रहे थे। लीड्स टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के लिए 62 रन बनाने वाले डकेट ने दूसरी पारी में अब तक 14 चौके लगाए हैं और जैक क्रॉले (65) के साथ पहले विकेट के लिए 40.5 ओवर में 188 रन जोड़े हैं।
2025 में 1000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने
बेन डकेट का यह छठा टेस्ट शतक है। वहीं उनके नाम भारत के खिलाफ दो शतक है। डकेट ने 2025 में अब तक सभी प्रारूपों में खेले गए 19 मैचों की 20 पारियों में कुल 1000 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे है। वह इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। डकेट ने 2025 में इंग्लैंड के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं और दोनों मैचों में टीम के लिए शतक बनाया है।
सम्बंधित ख़बरें
10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
इंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर
वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
371 रनों का पीछा करते हुए जड़ा शतक
बाएं हाथ के बल्लेबाज बेन डकेट मंगलवार को अपने शतक को एक बड़े शतक में बदलना चाहेंगे और इंग्लैंड को 371 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने और लीड्स के हेडिंग्ले में भारत के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट में जीत दिलाने में मदद करेंगे। बेन डकेट 149 रन बनाकर आउट हो गए। अब इंग्लैंड की टीम को 118 रनों की और जरूरत है।
भारत के खिलाफ रन चेज में इंग्लैंड का रिकॉर्ड, 93 सालों में एक बार हुआ ऐसा
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ किया था सबसे सफल रन चेज
Ben duckett becomes 1st england opener to score a century in fourth innings of wtc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 24, 2025 | 08:36 PM
