फिर नहीं होती बेंगलुरु भगदड़…पुलिस ने दी थी चेतावनी, फिर क्यों RCB मैनेजमेंट ने नहीं मानी बात
बेंगलुरु भगदड़ ने पूरे देशवासियों का दिल छलनी कर दिया। इस घटना के बाद लोग इस घटना के बारे में जिम्मेदार संस्था या फिर व्यक्ति के बारे में जानने को बेताब हैं। वहीं, बीसीसीआई ने इस घटना से खुद को अलग कर लिया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
बेंगलुरु भगदड़ के लिए कौन जिम्मेदार? (फोटो- सोशल मीडिया)
4 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की घटना ने देशावसियों का दिल छलनी कर दिया। बीते तीन जून को आरसीबी ने 17 साल के लंबे वक्त के बाद IPL 2025 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। ये जीत आरसीबी के लिए ऐतिहासिक थी। इस जीत के बाद आरसीबी फैंस का जोश हाई था, जिसके बाद उनके द्वारा पूरे देश में जश्न मनाया गया।
वहीं, बेंगलुरु में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भीड़ अनियंत्रित होने की वजह से भगदड़ मच गई। जिस कारण से वहां पर 11 लोग अपनी जान गंवा बैठे, वहीं, कई लोग घायल हो गए। ये घटना आईपीएल इतिहास में पहली बार हुई। जिसके बाद हिंदुस्तान में नई चर्चा ने जन्म लिया। इस दौरान कई लोगों का मानना था कि जीत के बाद ऐसे जश्न की जरूरत क्या? वहीं, कुछ लोग इसके लिए जिम्मेदार लोग को जानना चाहता थे।
बेंगलुर भगदड़ के लिए कौन जिम्मेदार?
अब तक जो इस मामले की रिपोर्ट मिली है, उसमें ये पता चल रहा है कि कर्नाटक सरकार और आरसीबी मैनेजमेंट बेंगलुरु भगदड़ के लिए जिम्मेदार है। खबर है कि आरसीबी की जीत के जश्न के लिए कर्नाटक सरकार और अरसीबी के लोग जश्न के लिए आतुर थे। अब इस मामले में हाईकोर्ट ने भी दखल दिया है। हाईकोर्ट ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है, जो कि 10 जून तक देनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
Bengaluru Crime: शराब पीने से रोकने पर PG मालिक की क्रिकेट बैट से पिटकर हत्या, दो छात्र गिरफ्तार
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
जरूरत से ज्यादा भीड़ बना हादसे का कारण
बेंगलुरु भगदड़ मामले पर नजर रख रहे सूत्रों के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मैनेजमेंट ने बेंगलुरु में विक्ट्री परेड की घोषणा बिना पुलिस इजाजत के कर दी। विक्ट्री परेड की जानकारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने आधिकारिक एक्स हेंडल से दी। उनके इस पोस्ट को कुछ ही देर में 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया। फिर 4 जून को जरूरत से ज्यादा भीड़ एम. चिन्नास्वामी के आगे इकट्ठा हो गई।
बड़ा खुलासा…RCB मैनेजमेंट बेंगलुरु भगदड़ के लिए जिम्मेदार, एक पोस्ट ने लिख दी तबाही की स्क्रिप्ट!
आरसीबी ने नहीं मानी पुलिस की ये बात
भगदड़ के पीछे की प्रमुख वजह में आरसीबी के द्वारा फ्री एंट्री की घोषणा करना भी आता है। जिसके बाद पुलिस ने कम से कम रजिस्ट्रेश करने का निर्देश भी दिया था। वहीं, पुलिस के द्वारा ये भी बताया गया था कि जश्न समारोह रविवार को आयोजित किया जाए। जिससे कि उनको सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुछ ज्यादा समय मिले। दूसरी तरफ राज्य सरकार ने पुलिस के इस निर्देश को नजरअंदाज किया। यही कारण था कि बेंगलुरु पुलिस को इस भव्य आयोजन के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिल पाया।
