‘जल्द करेंगे वापसी…’, साउथ अफ्रीका से हार के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कही ये बड़ी बात
T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की हार के बाद टीम इंडिया पर दबाव बढ़ गया है। बीसीसीआई सचिव ने वापसी का भरोसा जताया, जबकि प्लेइंग इलेवन में बदलाव की मांग तेज हो गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
देवजीत सैकिया, सूर्यकुमार यादव और अजित अगरकर (फोटो-सोशल मीडिया)
BCCI Secretary Saikia after Indian Super 8s loss to SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया के आगे का सफर काफी मुश्किल हो गया है। वहीं प्लेइंग इलेवन पर भी सवाल उठने लगे हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि भारतीय टीम इस हार से उबरेगी और जल्द वापसी करेगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सैकिया ने लिखा, “कल शाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच हार गए, लेकिन जल्द वापसी करेंगे।” बीसीसीआई सचिव के इस पोस्ट से निश्चित रूप से भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से जीतना होगा मुकाबला
भारतीय टीम को सुपर-8 में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो और मैच खेलने हैं। टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो किसी भी कीमत पर इन दोनों मैचों में बड़ी जीत हासिल करनी होगी। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करना इतना आसान भी नहीं है। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें अजेय रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
मुकाबले का हाल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच की बात करें, तो इस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे। भारतीय टीम 111 रन पर सिमट गई और 76 रन से मैच हार गई। भारतीय टीम की टी20 विश्व कप में यह रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: अजिंक्य रहाणे ने टीम मैनेजमेंट को घेरा, अक्षर पटेल की जगह सुंदर को मौका देने पर उठाए सवाल
भारतीय बल्लेबाजों का फॉर्म चिंता का सबब
अगले दो मैचों में भारतीय टीम को जीत दर्ज करनी है, तो प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव करने होंगे। अभिषेक शर्मा या तिलक वर्मा में किसी एक की जगह संजू सैमसन को टीम में वापस लाना होगा। अभिषेक शर्मा आउट ऑफ फॉर्म हैं। लगातार तीन शून्य के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 15 रन बनाए थे। वहीं तिलक वर्मा भी पिछले 4 मैचों में बड़ी पारी नहीं खेले हैं और बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करते हुए दिखेंगे। अभिषेक को अगले मैचों में बाहर बैठना पड़ सकता है।
