BCCI ने बढ़ाई फ्रेंचाइजियों की टेंशन, इन खिलाड़ियों को रिलीज करने का दिया आदेश
बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों की चिंता बढ़ा दी है। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को 26 मई से पहले रिलीज किया जाए, ताकि वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियों में शामिल हो सकें।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बीसीसीआई आईपीएल (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों का टेंशन बढ़ा दिया है। बोर्ड ने फ्रेंचाइजी को निर्देश दिया है कि वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेलने वाले वाले साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को 26 तक रिलीज कर दे। साउथ अफ्रीका के कोई भी खिलाड़ी जो टेस्ट टीम में हैं वो प्लेऑफ का मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद इस टूर्नामेंट को दोबारा 17 मई से शुरू किया जा रहा है। हालांकि इस बीच कई विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट गए हैं। वहीं टूर्नामेंट के लेट होने के कारण टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने वाले खिलाड़ी भी 26 तक अपने देश लौट जाएंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रहेंगे उपलब्ध
टीमों को भेजे गए परामर्श में बीसीसीआई ने यह भी बताया कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आईपीएल के बचे मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह टूर्नामेंट अब 17 मई से लेकर 3 जून तक खेला जाएगा। 3 जून को इस लीग का फाइनल मुकाबला होगा, जो पहले 25 मई को आयोजित किया जाना था।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
इस दौरान कई टीमों का बाइलैटरल सीरीज भी शुरू हो गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के कारण साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी के अलवा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच वनडे और टी20 सीरीज के चलते भी कई खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने नहीं मानी BCCI की बात
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर सीएसए (दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट) सहित विदेशी बोर्डों के साथ बातचीत की। पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट संस्था ने 11 जून से लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के मद्देनजर नरमी नहीं दिखाई। यहां जिक्र करना होगा कि दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख टी20 लीग की सभी छह टीमें आईपीएल फ्रेंचाइजी के स्वामित्व वाली हैं।
दक्षिण अफ्रीका को 31 मई को ब्रिटेन जाना है जबकि प्ले-ऑफ 29 मई से शुरू होंगे। और इसी तारीख से वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की घरेलू सफेद गेंद की सीरीज भी शुरू होगी। बीसीसीआई ने टीमों को एक आधिकारिक संदेश में बताया कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को सोमवार 26 मई तक दक्षिण अफ्रीका लौटना ही होगा। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट के दौरान उपलब्ध रहेंगे।
IPL शुरू होते ही जिंदल और नीता अंबानी को नई टेंशन, छोटी सी गलती का भुगतना होगा बड़ा खामियाजा
इन खिलाड़ियों को 26 तक लौटना होगा
ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स), वियान मुल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद), कैगिसो रबाडा (गुजरात टाइटन्स), कॉर्बिन बॉश (मुंबई इंडियंस), रेयान रिकल्टन (मुंबई इंडियंस), मार्को यानसेन (पंजाब किंग्स), लुंगी एनगिडी (आरसीबी), एडेन मारक्रम (लखनऊ सुपर जायंट्स) सहित आठ दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति उन टीमों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है जो प्ले-ऑफ की दौड़ में हैं।
