Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘भारत के लिए खेलना है तो…’, BCCI ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को दी कड़ी चेतावनी

BCCI's Message To Virat And Rohit: बीसीसीआई ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को कहा है कि अगर वे भारत के लिए खेलना चाहते हैं, तो उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेना जरूरी है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 12, 2025 | 10:09 AM

रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

BCCI’s Message To Virat Kohli And Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को सूचित किया है कि अगर वो इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना चाहते हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट विजय हजारे ट्रॉफी के मैच खेलने होंगे।

रोहित और कोहली ने 29 जून 2024 को टी20 और मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वे केवल एकदिवसीय मैचों में खेलते हैं। अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दोनों खिलाड़ी खेलते दिखे थे। इस सीरीज में रोहित ने दूसरे मुकाबले में अर्धशतक और तीसरे मुकाबले में नाबाद शतकीय पारी खेली थी। वहीं विराट कोहली ने भी तीसरे मुकाबले में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि इसके बाद भी भारतीय टीम को वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत के लिए खेलना है तो घरेलू क्रिकेट खेलना होगा

द इंडियन एक्सप्रेस ने एक बीसीसीआई सूत्र के हवाले से बताया कि बोर्ड और टीम प्रबंधन ने दोनों को बता दिया है कि अगर उन्हें भारत के लिए खेलना है तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। क्योंकि रोहित और कोहली दो प्रारूपों ले संन्यास ले चुके हैं, इसलिए मैच के लिए फिट होने के लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा।

सम्बंधित ख़बरें

टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा, मैदान पर उतरने से पहले खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

Ranji Trophy 2025-26: राहुल और पडिक्कल के शतक से कर्नाटक मजबूत, उत्तराखंड के खिलाफ पहले दिन बनाए 355 रन

सूर्यकुमार यादव के पास विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका, नामीबिया के खिलाफ कप्तान को बनाने होंगे इतने रन

भारत-पाक मैच पर वायरल ऑडियो फर्जी, राजीव शुक्ला ने लगाया एआई से छेड़छाड़ का आरोप

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए रोहित ने बताई अपनी उपलब्धता

रिपोर्ट के अनुसार, रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता बता दी है। कोहली की भागीदारी अभी तय नहीं हुई है। कोहली ने आखिरी बार 2010 में दिल्ली के लिए विजय हज़ारे ट्रॉफी खेली थी। कोहली ने आखिरी बार सर्विसेज के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में खेला था। उस मैच में उन्होंने दिल्ली की कप्तानी की थी और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ, दिल्ली की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें: IPL का सबसे बड़ा ट्रेड अटका, विदेशी खिलाड़ियों की वजह से जडेजा–सैमसन डील पर लगी ब्रेक

इसके अलावा रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के लिए भी अपनी उपलब्धता बता दी है। यह घरेलू टी20 टूर्नामेंट 26 नवंबर से शुरू होने वाला है। हालांकि इस टी20 टूर्नामेंट में रोहित का खेलने का चांस बहुत कम है क्योंकि उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

हालांकि, बीसीसीआई ने अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा नहीं की है। इस टीम में रोहित की वापसी पक्की मानी जा रही है। क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता था और उसके बाद 29 अक्टूबर को वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज भी बन गए हैं।

Bcci message to virat kohli and rohit sharma play domestic cricket to play for india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2025 | 10:01 AM

Topics:  

  • BCCI
  • Rohit Sharma
  • Vijay Hazare Trophy
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.