IPL 2025 को फिर से शुरू करने की तैयारी में जुटा BCCI, अब इन शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले
बीसीसीआई आईपीएल 2025 को फिर से शुरू करने की तैयारियों में जुट गया है और मौजूदा हालात को देखते हुए टूर्नामेंट को कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे स्थानों पर आयोजित किया जा सकता है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आईपीएल 2025 (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब बीसीसीआई टूर्नामेंट को दोबारा शुरू करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है और इसे जल्द ही पटरी पर लाने की तैयारी में जुटा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ऐसी स्थिति में आईपीएल को देश के पूर्वी और दक्षिणी शहरों में आयोजित करने का फैसला कर रहा है। जिसमें कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे राज्य शामिल हैं। अब इन जगहों पर आईपीएल के मैच को करवाने का विचार किया जा रहा है।
एक सप्ताह बहुत लंबा समय होता है
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब ऐसे मामलों की बात आती है, तो एक सप्ताह का समय बहुत लंबा होता है। हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और अगर हालात सुधरते हैं, तो सभी मूल स्थानों पर भी मैच आयोजित किए जा सकते हैं। इस बीच बीसीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर सीमा पर तनाव बढ़ता रहा, तो लीग को फिर से आयोजित करने के लिए वैकल्पिक समय पर भी विचार किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
ऐसी संभावना है कि जून के अंत और अगस्त की शुरुआत के बीच जब इंग्लैंड और भारत टेस्ट का दौरा समाप्त होगा। उसके बाद के समय में भी इसका आयोजन किया जा सकता है। आईपीएल में 16 मैच अभी और बचे हुए हैं। अब देखना है कि बीसीसीआई ने मैचों को कब करवाने का ऐलान करता है।
अब एशिया कप का आयोजन भी खतरे में
बीसीसीआई के लिए एक बड़ी चिंता सुरक्षा व्यवस्था की भी है। मौजूदा स्थिति में केंद्रीय सुरक्षा बलों की उपलब्धता सीमित है, जिससे आयोजन स्थलों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस संकट की वजह से न केवल आईपीएल बल्कि सितंबर में होने वाला एशिया कप भी खतरे में है। टूर्नामेंट की मेज़बानी भारत को करनी है, लेकिन मौजूदा हालात में इसका आयोजन भी अनिश्चित नजर आ रहा है।
वहीं भारत का बांग्लादेश दौरा भी रद्द हो सकता है। जहां भारतीय टीम को तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी थी। लेकिन बिगड़ते हालात को देखते हुए इस कार्यक्रम की संभावना कम नजर आती है।
