अगर ये योग्यता है तो आप भी बन सकते हैं भारतीय टीम के सेलेक्टर, BCCI ने इन पदों के लिए मांगा आवेदन
BCCI Invites Applications: बीसीसीआई ने सीनियर पुरुष, महिला और जूनियर पुरुष चयन समितियों में चयनकर्ताओं की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें कुल 7 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बीसीसीआई के अधिकारी (फोटो-सोशल मीडिया)
BCCI Invites Applications For National Selectors: एशिया कप 2025 टीम की घोषणा के कुछ दिनों बाद बीसीसीआई ने अपनी सीनियर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में दो पदों के लिए आवेदन निकाले हैं। इसके अलावा बोर्ड ने महिला और जूनियर पुरुष चयन समितियों में रिक्त पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं।
राष्ट्रीय चयनकर्ता – पुरुष (2 पद)
बीसीसीआई द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, सीनियर भारत पुरुष चयन समिति के सदस्य टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) के लिए सभी प्रारूपों टेस्ट, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI), टी-20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) और बीसीसीआई द्वारा निर्धारित किसी भी अन्य प्रारूप में खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी निभाएंगे।
चयनकर्ता ने कौन कर सकते हैं आवेदन
- न्यूनतम 7 टेस्ट या 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 एकदिवसीय और 20 प्रथम श्रेणी मैच।
- कम से कम 5 वर्ष पहले खेल से संन्यास लिया हो।
- बीसीसीआई की किसी भी क्रिकेट समिति का कुल 5 वर्षों तक सदस्य न रहा हो।
वर्तमान में इस समिति के अध्यक्ष पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर हैं। इसमें शिव सुंदर दास (मध्य क्षेत्र), सुब्रतो बनर्जी (पूर्वी क्षेत्र), अजय रात्रा (उत्तर क्षेत्र) और श्रीधरन शरथ (दक्षिण क्षेत्र) शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व अफगानी तेज गेंदबाज Shapoor Zadran की हालत नाजुक, गंभीर बीमारी HLH के चलते ICU में भर्ती
Kiran Powar बने असम टीम के नए मुख्य कोच, रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र से संभालेंगे जिम्मेदारी
श्रेयस अय्यर की वापसी का मास्टरप्लान! दिग्गज खिलाड़ी ने बताया टीम इंडिया में एंट्री का गजब फॉर्मूला
IPL 2026: ‘एक टीम के मालिक ने ‘काला जादू’ जैसी हरकत की थी’, ललित मोदी ने किया बड़ा खुलासा
NEWS – BCCI invites applications for positions on its Senior Men’s, Women’s, and Junior Men’s Selection Committees. More details here – https://t.co/VwyzZNsU9t pic.twitter.com/is3xfvs53c — BCCI (@BCCI) August 22, 2025
राष्ट्रीय चयनकर्ता – महिला (4 पद)
महिला चयन समिति के सदस्य सभी प्रारूपों और आयु वर्गों में टीम इंडिया (वरिष्ठ महिला) के चयन की देखरेख करेंगे। इस भूमिका में खिलाड़ियों के चयन के साथ-साथ कोचों और सहयोगी स्टाफ का मूल्यांकन, रिपोर्ट तैयार करना और टीम के लिए मजबूत बेंच स्ट्रेंथ सुनिश्चित करना भी शामिल होगा। नीतू डेविड के नेतृत्व वाली महिला समिति में आरती वैद्य, रेणु मार्ग्रेट, वेंकटचर कल्पना और श्यामा शॉ शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में नहीं खेले जाएंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले, अचानक BCCI ने क्यों बदला वेन्यू
महिला चयनकर्ता के लिए आवेदन करने की क्या है पात्रता?
- भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली पूर्व खिलाड़ी।
- कम से कम 5 वर्ष पहले खेल से संन्यास ले चुकी होनी चाहिए।
- बीसीसीआई की किसी भी क्रिकेट समिति की कुल 5 वर्षों की अवधि तक सदस्य नहीं रही होनी चाहिए।
राष्ट्रीय चयनकर्ता – जूनियर पुरुष (1 पद)
जूनियर क्रिकेट चयन समिति के सदस्य शिविरों, दौरों और टूर्नामेंटों के लिए आयु-वर्ग (अंडर-23 तक) की टीमों के चयन की ज़िम्मेदारी निभाएंगे। इस भूमिका में जूनियर स्तर के टूर्नामेंटों का आयोजन, कप्तानों और सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति, तथा युवा खिलाड़ियों में नैतिक मूल्यों और खेल भावना को बढ़ावा देना भी शामिल होगा।
इस पद के लिए कौन कर सकता है आवेदन
- कम से कम 25 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले पूर्व खिलाड़ी।
- कम से कम 5 वर्ष पहले खेल से संन्यास लिया हो।
- बीसीसीआई की किसी भी क्रिकेट समिति का कुल 5 वर्षों तक सदस्य न रहा हो।
जूनियर चनयकर्ता का नेतृत्व वीएस तिलक नायडू कर रहे हैं। जिसमें पथिक पटेल, रणदेव बोस, किशन मोहन और हरविंदर सिंह सोढ़ी जैसे दिग्गज शामिल हैं।
