बीसीसीआई सीनियर महिला और जूनियर पुरुष टीमों के नए चयनकर्ताओं के लिए जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे। अभी महिला टीम की चयन समिति की प्रमुख नीतू डेविड हैं और उनके साथ आरती वैद्य और मिथु मुखर्जी भी चयनकर्ता हैं। ये सभी पांच साल पूरे कर चुकी हैं। बोर्ड के नियमों के मुताबिक कोई भी चयनकर्ता पांच साल से ज्यादा इस पद पर नहीं रह सकता।
उधर फाइनल हुई एशिया कप की टीम…इधर अगरकर को मिल गया इनाम, कॉन्ट्रैक्ट को मिला इतना लंबा एक्सटेंशन
Ajit Agarkar's Contract Extended: बीसीसीआई ने एशिया कप के टीम की ऐलान के बाद अजीत अगरकर को इनाम दिया है। उन्होंने अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 तक बढ़ा दिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Aug 21, 2025 | 03:05 PM
अजीत अगरकर (फोटो-सोशल मीडिया)
Ajit Agarkar’s Contract Extended: बीसीसीआई ने एशिया कप में टीम चयन के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को इनाम मिला है। बीसीसीआई ने अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ा दिया है। अजीत अगरकर का कार्यकाल जून 2026 तक बढ़ा दिया है।
भारत के पूर्व तेज तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के पहले कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने का फैसला किया था। जो उन्होंने एशिया कप के टीम चयन के बाद स्वीकार कर लिया है। अब वो इस पद पर जून 2026 तक बने रहेंगे।
अगरकर को 2023 में चयन समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया था और उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय पुरुष टीम ने 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतकर आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त किया। इस साल की शुरुआत में उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती और 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में भी जगह बनाई, जहां भारतीय टीम उपविजेता रही।
सम्बंधित ख़बरें
Kiran Powar बने असम टीम के नए मुख्य कोच, रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र से संभालेंगे जिम्मेदारी
श्रेयस अय्यर की वापसी का मास्टरप्लान! दिग्गज खिलाड़ी ने बताया टीम इंडिया में एंट्री का गजब फॉर्मूला
IPL 2026: ‘एक टीम के मालिक ने ‘काला जादू’ जैसी हरकत की थी’, ललित मोदी ने किया बड़ा खुलासा
Varun Chakravarthy ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले स्पिनर बने
अजीत अगरकर ने ट्रांजिशन को बनाया स्मूथ
इसके अलावा, उन्होंने टेस्ट टीम के सफल बदलाव की भी देखरेख की है। पिछले 9 महीनों में तीन दिग्गज क्रिकेटरों ने संन्यास ले लिया है, जिनमें रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं। उनकी अनुपस्थिति में शुभमन गिल के रूप में नए कप्तान के नेतृत्व में भारत ने इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज ड्रॉ कराई।
यह भी पढ़ें: अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी मुंबई की कमान, जानें डोमेस्टिक सीजन से पहले क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि अजीत अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने खिताब जीते और बदलाव भी देशा। बीसीसीआई ने उनका कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 तक बढ़ा दिया है। जिसे उन्होंने अब स्वीकार कर लिया है।
बीसीसीआई एक चयनकर्ता को हटाएगा
बीसीसीआई अजीत अगरकर की चयन कमिटी से काफी हद तक संतुष्ट है। अगरकर की चयन कमिटी में एसएस दास, सुब्रतो बनर्जी, अजय रात्रा और एस शरथ मौजूद हैं। हालांकि इसके अलावा बोर्ड एक नए चेहरे को जोड़ने को लेकर भी उत्सुक है। बीसीसीआई सितंबर में होने वाली वार्षिक आम सभा की बैठक में एक बदलाव कर सकती है। एस शरथ की जगह एक नए सदस्य को नियुक्त किए जाने की संभावना है।
आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे
Bcci extended ajit agarkar tenure till june 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Aug 21, 2025 | 02:54 PM
