Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BCCI ने जनवरी से कर्मचारियों का नहीं किया है भुगतान, अब दैनिक भत्ते में भी कर दी कटौती; बना दिया नई ट्रेवल पॉलिसी

बीसीसीआई ने ट्रेवल नीति को सरल बनाते हुए पैसों में कटौती की है। जनवरी से बीसीसीआई ने कर्मचारियों को दैनिक भत्ते का भुगतान नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि नई नीति के बाद अब जल्द ही सभी के पैसे मिल जाएंगे।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jun 16, 2025 | 10:03 AM

बीसीसीआई (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बीसीसीआई ने एपेक्स काउंसिल की बैठक के बाद कई फैसले लिए हैं। इन फैसले में सभी विभागों के कर्मचारियों के दैनिक भत्तों का भुगतान भी शामिल है। बीसीसीआई ने अब बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों द्वारा घरेलू टूर्नामेंट भत्ता नीति को सरल बनाने के बाद किया जाएगा। जनवरी 2025 से अब तक कर्मचारियों को भत्ता नहीं मिला था, लेकिन अब नई नीति लागू होने के बाद जल्द ही उनका बकाया पैसा मिल जाएगा।

बीसीसीआई की मौजूदा यात्रा नीति के अनुसार कर्मचारियों को छोटी अवधि की यात्रा (चार दिन तक) के लिए प्रतिदिन 15,000 रुपये और आमतौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) और भारत द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रतियोगिताओं से संबंधित लंबी अवधि की यात्रा के लिए प्रतिदिन 10,000 रुपये का भुगतान किया जाता है। यात्रा के दौरान एकमुश्त आकस्मिक भत्ता 7500 रुपये था।

बीसीसीआई ने आकस्मिक भत्ते को हटाया

संशोधित नीति के अनुसार आकस्मिक भत्ते को हटा दिया गया है और कर्मचारियों को अब यात्रा के दौरान प्रतिदिन 10,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। आईपीएल का आयोजन दो महीने से कुछ अधिक समय तक होता है जबकि आईसीसी प्रतियोगिता भी कम से कम एक महीने तक चलती है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने मीडिया एजेंसी को बताया कि स्रोत पर कर कटौती के बाद प्रतिदिन भत्ता 6500 रुपये होता है।

सम्बंधित ख़बरें

कप्तानी से फिनिशर तक, हर जिम्मेदारी में खरा उतरा ये स्टार खिलाड़ी; जानें ऐसी है उसकी कहानी

Jos Buttler ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने

GT vs KKR: शुभमन गिल की दमदार पारी से जीती गुजरात टाइटंस, कोलकाता को 5 विकेट से हराया

GT vs KKR: ग्रीन की अर्धशतकीय पारी, गुजरात के खिलाफ 180 रनों पर सिमटी कोलकाता नाइट राइडर्स

इस लिए बनाई गई नई पॉलिसी

जब नीति में बदलाव किया जा रहा था, तब तक बीसीसीआई के कर्मचारियों जैसे वित्त, संचालन और मीडिया विभाग के लोगों  को आईपीएल और डब्ल्यूपीएल के दौरान मिलने वाला रोज़ का भत्ता नहीं दिया गया था। अब जब नई नीति तैयार हो गई है, तो उनका रुका हुआ पैसा जल्द ही दे दिया जाएगा। बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक, भत्तों को लेकर एक स्पष्ट और समान नीति की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि कुछ कर्मचारी टूर्नामेंट के दौरान मुंबई मुख्यालय में रहकर काम कर रहे थे, फिर भी वे यात्रा भत्ते का दावा कर रहे थे। ऐसे में यह नीति लागू की गई है।

आईपीएल के लिए भत्ते का हिसाब

  • यदि कोई कर्मचारी पूरे 70 दिनों के आईपीएल टूर्नामेंट के लिए यात्रा करता है, तो वह ₹10,000 प्रतिदिन के हिसाब से ₹7 लाख का दावा कर सकता है।

  • अगर कोई कर्मचारी टूर्नामेंट के दौरान आंशिक (सीमित) यात्रा करता है, तो वह कुल भत्ते का 60% यानी ₹4.2 लाख का दावा कर सकता है।

  • जो कर्मचारी पूरी तरह से मुंबई में रहकर काम करता है और कहीं यात्रा नहीं करता, वह 40% यानी ₹2.8 लाख का दावा कर सकता है।

विदेश यात्राओं के लिए भत्ता

  • बीसीसीआई के सामान्य कर्मचारियों को विदेश यात्रा पर $300 प्रतिदिन का भत्ता मिलता है।

  • जबकि अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव जैसे वरिष्ठ मानद पदाधिकारियों को $1,000 प्रतिदिन का भत्ता दिया जाता है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Bcci cuts daily allowance for staff streamline travel policy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2025 | 10:00 AM

Topics:  

  • BCCI
  • BCCI IPL
  • IPL 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.