Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ICC के आगे झुका BCCI, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अब नहीं करेगा कोई उल्लंघन; जानें क्यों माननी पड़ी हार

भारतीय टीम ने पाकिस्तान का लोगो लगाने से मना किया था, जिसके बाद आईसीसी की फटकार लगी। अब बीसीसीआई ने आईसीसी की सभी बातों को स्वीकार कर लिया है। बीसीसीआई के सचिव ने आईसीसी की दिशानिर्देश पालन करने की बात कही है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 22, 2025 | 05:55 PM

भारत और पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान के हाथों में हैं। भारतीय टीम पहले ही पाकिस्तान जाने से  मना कर चुकी है। अब भारतीय टीम ने पाकिस्तान का लोगो लगाने से मना किया था, जिसके बाद आईसीसी की फटकार लगी। अब बीसीसीआई ने आईसीसी की सभी बातों को स्वीकार कर लिया है।

बीसीसीआई ने अपने टी-शर्ट पर पाकिस्तान का नाम लिखने से मना कर दिया था। आईसीसी का रूल है कि जिस भी देश में टूर्नामेंट को आयोजन किया जाएगा, वहां का नाम सभी देशों के टी-शर्ट पर लिखा रहेगा। सुबह से ऐसी खबरें थी बीसीसीआई इस शर्त को नहीं मान रही है। लेकिन अब बीसीसीआई के सचिव के बयान से सब साफ कर दिया।

देवाजीत सैकिया ने आईसीसी की मानी बात

बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा कि ‘पोशाक संबंधी सभी दिशानिर्देशों’ का पालन करेगी। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बीसीसीआई पोशाक से जुड़े आईसीसी के हर नियम का पालन करेगा। उन्होंने कहा कि अन्य टीमें ‘लोगो’ और पोशाक से जुड़े नियमों के संबंध में जो भी करेंगी, हम उसका पूरी तरह से पालन करेंगे।’

सम्बंधित ख़बरें

भारत का टशन देख दंग रह गया पाक, सूर्या ने फिर सलमान से नहीं मिलाया हाथ, बीच मैदान पर बेइज्जत हुआ पाकिस्तान

Ranji Trophy 2025-26: राहुल और पडिक्कल के शतक से कर्नाटक मजबूत, उत्तराखंड के खिलाफ पहले दिन बनाए 355 रन

T20 World Cup 2026: मोनांक और संजय की अर्धशतकीय पारी, यूएई ने नामीबिया को दिया 200 रनों का टारगेट

T20 World Cup 2026: कलुगामागे की घातक गेंदबाजी, इटली के सामने नेपाल की टीम 123 रनों पर हुई पस्त

फोटोशूट के लिए रोहित जाएंगे पाकिस्तान?

सैकिया ने हालांकि यह नहीं बताया कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कप्तान के संवाददाता सम्मेलन और आधिकारिक फोटो शूट सहित आईसीसी के टूर्नामेंट पूर्व कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जायेंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा आईसीसी मीडिया कार्यक्रमों के लिए पाकिस्तान जाएंगे या नहीं, यह अभी भी तय नहीं है।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी। भारत ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान जाने से इन्कार कर दिया था और वह अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ खेला जाएगा। वहीं 23 को पाकिस्तान के साथ और 2 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

Bcci confirms team india will printed on pakistan name in his jersey on champions trophy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2025 | 05:48 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Champions Trophy 2025
  • Devajit Saikia
  • ICC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.