Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BCCI का एसजीएम 1 मार्च को, नए संयुक्त सचिव की होगी नियुक्ति; इन नामों पर होने लगी है चर्चा

बीसीसीआई के नए सचिव देवाजीत सैकिया ने 1 मार्च को विशेष आम बैठक बुलाई है। इस एसजीएम मीटिंग में नए संयुक्त सचिव की नियुक्ति की जाएगी। देवाजीत सैकिया पहले इस कार्यभार को संभाल रहे थे।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 07, 2025 | 11:28 AM

बीसीसीआई (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई के नए सचिव देवाजीत सैकिया ने 1 मार्च को विशेष आम बैठक बुलाई है। इस एसजीएम मीटिंग में नए संयुक्त सचिव की नियुक्ति की जाएगी। देवाजीत सैकिया पहले इस कार्यभार को संभाल रहे थे। लेकिन उनके सचिव बनते ही यह पद खाली हो गया है। उसके लिए एक मार्च को मीटिंग बुलाई गई है। जिसमें नए संयुक्त सचिव के नाम पर मुहर लगेगी।

बीसीसीआई ने इसके लिए सभी राज्य संघों को एसजीएम का नोटिस भेज दिया है। इस नोटिस में एजेंडे का जिक्र भी किया गया है। असम क्रिकेट संघ (एसीए) के सैकिया ने पिछले महीने जय शाह की जगह सचिव का पद संभाला था। जय शाह ने एक दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष का पदभार संभाला था।

सभी राज्य संघों के एसजीएम का नोटिस भेजा गया

बोर्ड ने एक बयान में कहा कि बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (एसजीएम) के लिए नोटिस भेज दिया गया है। जो 1 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे से मुंबई में होगा। इस बैठक को बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। जिसमें बीसीसीआई के संयुक्त सचिव के चुनाव और नियुक्ति के कार्य को पूरा किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, रोहित ने सीधे लगा लिया गले, VIDEO से मचा बवाल

पाकिस्तान की अवाम को दोहरा झटका, इधर टीम इंडिया ने धोया, उधर शहबाज सरकार ने कर दी फिल्डिंग सेट

Ranji Trophy 2025-26: राहुल और पडिक्कल के शतक से कर्नाटक मजबूत, उत्तराखंड के खिलाफ पहले दिन बनाए 355 रन

T20 World Cup 2026 में लगातार तीन जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा वेस्टइंडीज, नेपाल को 9 विकेट से रौंदा

इन नामों पर चल रही चर्चा

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के पूर्व अध्यक्ष अविषेक डालमिया (पूर्वी क्षेत्र), दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के प्रमुख रोहन जेटली (उत्तरी क्षेत्र) और मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के संजय नाइक (पश्चिम क्षेत्र) के नाम इस पद के लिए चर्चा में हैं। जैसा कि बीसीसीआई सचिव और कोषाध्यक्ष के मामले में हुआ था, बोर्ड के नए संयुक्त सचिव को चुनने के लिए कोई चुनाव नहीं होगा। नियम के अनुसार एसजीएम बुलाने के लिए 21 दिन का नोटिस देना आवश्यक है और बीसीसीआई ने इस आवश्यकता का पालन किया है।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दो महीने से कम समय में दूसरी एसजीएम

यह दो महीने से भी कम समय में दूसरी एसजीएम होगी। इससे पहले 12 जनवरी को एसजीएम हुई थी, जिसमें सैकिया को नया सचिव और प्रभतेज सिंह भाटिया को नया कोषाध्यक्ष चुना गया था। दोनों को निर्विरोध चुना गया। संयुक्त सचिव का काम विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की देखरेख करना और बोर्ड के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर काम करना है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसके संचालन को कुशलतापूर्वक चलाया जा सके।

Bcci calls sgm on march 1 new joint secretary will be appointed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2025 | 11:24 AM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket
  • Devajit Saikia

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.