एशियन गेम्स से पहले BCCI नाराज! जापान में टेंट वाला ड्रेसिंग रूम, छोटे कमरे; अब टीम इंडिया भेजने पर बड़ा फैसला

Asian Games 2026 Controversy: एशियन गेम्स 2026 से पहले जापान में टेंट वाले ड्रेसिंग रूम और खराब सुविधाओं से BCCI नाराज, टीम इंडिया में बड़े बदलाव की संभावना।
BCCI upset ahead of Asian Games! Tent-like dressing rooms and cramped hotel rooms in Japan
एशियन गेम्स भारतीय क्रिकेट टीम (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BCCI Unhappy With Japan Arrangements: एशियन गेम्स 2026 शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जापान में खिलाड़ियों के लिए किए गए इंतजामों से BCCI खुश नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने ड्रेसिंग रूम से लेकर होटल के कमरों तक की सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं।

एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से जापान में होना है, जबकि पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेला जाएगा। भारत ने इस बार पुरुष टीम में कई बड़े खिलाड़ियों को शामिल किया था, लेकिन जापान की सुविधाओं को लेकर बीसीसीआई की नाराजगी के बाद टीम में बदलाव की संभावना बन गई है।

टेंट में बनाया गया ड्रेसिंग रूम

बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक, जापान में खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम टेंट में बनाए गए हैं। इतना ही नहीं, इन टेंट से वॉशरूम करीब 500 मीटर दूर बताए जा रहे हैं। बोर्ड का मानना है कि इस तरह की व्यवस्था खिलाड़ियों के लिए परेशानी वाली हो सकती है।

होटल के कमरों को लेकर भी बीसीसीआई अधिकारियों ने चिंता जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कमरे काफी छोटे हैं और ये भी बोर्ड के लिए एक बड़ी चिंता है।

BCCI भेजेगा ऑब्जर्वर

स्थिति को करीब से समझने के लिए बीसीसीआई जापान में अपना ऑब्जर्वर भेज सकता है। ऑब्जर्वर वहां की सुविधाओं और बाकी इंतजामों की जांच कर बोर्ड को रिपोर्ट देगा। अगर रिपोर्ट में सुविधाएं उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलीं, तो बीसीसीआई पूरी मजबूत टीम की जगह दूसरी टीम भेजने पर विचार कर सकता है।

स्टार खिलाड़ियों की टीम पर संकट

भारत ने एशियन गेम्स में इस बार गोल्ड मेडल बचाने के लिए मजबूत टीम चुनी थी। इस टीम में कप्तान श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। लेकिन अगर बीसीसीआई जापान के इंतजामों से संतुष्ट नहीं हुआ, तो इन खिलाड़ियों की जगह दूसरी टीम या 'बी टीम' भेजी जा सकती है।

भारत ने पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था और इस बार भी टीम से उसी प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद है। ऐसे में टूर्नामेंट से ठीक पहले सुविधाओं को लेकर बीसीसीआई की नाराजगी टीम इंडिया की तैयारियों के लिए बड़ा सवाल बन गई है।

भारत की पुरुष टीम

  • श्रेयस अय्यर (कप्तान)

  • संजू सैमसन (विकेटकीपर)

  • अभिषेक शर्मा

  • ईशान किशन

  • शिवम दुबे

  • तिलक वर्मा (उपकप्तान)

  • अक्षर पटेल

  • वॉशिंगटन सुंदर

  • नीतीश कुमार रेड्डी

  • वरुण चक्रवर्ती

  • रवि बिश्नोई

  • हर्षित राणा

  • अर्शदीप सिंह

  • वैभव सूर्यवंशी

  • जसप्रीत बुमराह

BCCI upset ahead of Asian Games! Tent-like dressing rooms and cramped hotel rooms in Japan
गुजरात का बड़ा कदम, अब जीन से खोजे जाएंगे चैंपियन! 2 हजार एथलीटों के सैंपल से शुरू होगी खास जांच

महिला टीम में भी बड़े नाम

भारतीय महिला टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष जैसी खिलाड़ी शामिल हैं। फिलहाल सबकी नजर बीसीसीआई के ऑब्जर्वर की रिपोर्ट पर है। अगर जापान के इंतजामों को बोर्ड ने मंजूरी नहीं दी, तो एशियन गेम्स में टीम इडिया का चेहरा ही बदल सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com