Ajit Agarkar Extension: अजीत अगरकर को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, 2027 वर्ल्ड कप तक बने रहेंगे चीफ सेलेक्टर!
BCCI चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल 2027 वर्ल्ड कप तक बढ़ा सकता है। T20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में सफलता के बाद बोर्ड उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने के पक्ष में है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अजीत अगरकर (फोटो- सोशल मीडिया)
Ajit Agarkar BCCI Contract Extension: भारतीय क्रिकेट में जल्द ही एक बड़ा फैसला सामने आ सकता है। अजीत अगरकर को चीफ सेलेक्टर के रूप में एक्सटेंशन मिलने की संभावना जताई जा रही है। उनका मौजूदा कार्यकाल जून 2026 में खत्म हो रहा है, लेकिन बारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उन्हें आगे भी इस जिम्मेदारी में बनाए रखने के पक्ष में नजर आ रहा है।
खबरों के अनुसार, बोर्ड की नजर अब सीधे ICC Cricket World Cup 2027 पर है, और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अगरकर को एक्सटेंशन देने का फैसला लगभग तय माना जा रहा है।
काफी सफल माना जा रहा कार्यकाल
अगरकर के कार्यकाल को काफी सफल माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने बड़े टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें T20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और फिर लगारार दूलरी बार T20 वर्ल्ड कप जैसे खिताब शामिल हैं। इसके अलावा, भारत ने 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर भी तय किया था।
सम्बंधित ख़बरें
वो खिलाड़ी जिसने विवादों के बाद भी भारतीय टीम के लिए किया डेब्यू, महज 27 मैचों का ही रहा करियर
कप्तानी से फिनिशर तक, हर जिम्मेदारी में खरा उतरा ये स्टार खिलाड़ी; जानें ऐसी है उसकी कहानी
BCCI ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर की कार्रवाई, डगआउट में फोन इस्तेमाल करने पर मिली ये सजा
RCB ने बजाया ‘डोसा-इडली-सांभर-चटनी’ गाना तो भड़की चेन्नई, BCCI से की शिकायत, जानें पूरा मामला
बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने के लिए तैयार
बताया जा रहा है कि उनके कार्यकाल में टीम इंडिया में स्मूथ ट्रांजिशन देखने को मिला है। सीनियर और युवा खिलाड़ियों के बीच संतुलन बनाने के साथ-साथ चयन में कई साहसिक फैसले लिए गए, जिसने टीम को नई दिशा दी।
बोर्ड का मानना है कि टीम की ‘फियरलेस अप्रोच’ और लगातार सफलता के पीछे अगरकर की रणनीति और चयन नीति का बड़ा योगदान रहा है। यही कारण है कि बीसीसीआई अब उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने के लिए तैयार दिख रहा है।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: टॉप-4 में पहुंची SRH, हार के बाद CSK को हुआ फायदा; जानें किसके पास है ऑरेंज-पर्पल कैप?
2027 वर्ल्ड कप तक तक रहेंगे कोच
यदि यह फैसला आधिकारिक रूप लेता है, तो 2027 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया की चयन प्रक्रिया की कमान एक बार फिर अजीत अगरकर के हाथों में ही रहेगी। गौरतलब है कि वह जुलाई 2023 में चीफ सेलेक्टर बने थे और भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं।
