विनेश फोगाट को नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल! जानें IOC प्रमुख ने क्या कहा

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक महासंघ के अध्यक्ष थॉमस बाक ने विनेश फोगाट के मुद्दे पर कहा है कि नियमों के अनुसार, एक ही खेल में दो रजत पदक नहीं दिए जा सकते। ऐसे में अब यह सवाल बन गया है कि क्या विनेश को मेडल नहीं दिया जाएगा।
विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी ने बताया विनेश को मिली 16 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का सच
विनेश फोगाट (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 अब अपने अंतिम समय पर आ गया है। इस बार ओलंपिक में कई विवाद खड़े हुए हैं। जिसमें से एक मुद्दा भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट का भी है। उन्हें फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने सिल्वर मेडल की मांग की थी। जिसका फैसला इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स जल्द ले सकता है। लेकिन इसी बीच अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक महासंघ के अध्यक्ष थॉमस बाक ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है।

दरअसल, एक संवाददाता सम्मेलन में IOC अध्यक्ष थॉमस बाक ने इस मुद्दे पर कहा है कि नियमों के अनुसार, एक ही खेल में दो रजत पदक नहीं दिए जा सकते। हालांकि उन्होंने केवल नियम बताया है। न्यूज एजेंसी ने उनका वीडियो शेयर किया है।

विनेश फोगाट मामले पर थॉमस बाक ने क्या कहा...

बाक ने बताया, “क्या सामान्य परिस्थितियों में आपके लिए मुझे एक ही समूह में दो सिल्वर देना संभव होगा? यदि आप यह पूछ रहे हैं तो मेरा उत्तर नहीं है। हमें इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा तय नियमों का पालन करना होगा। अंतर्राष्ट्रीय महासंघ, संयुक्त विश्व कुश्ती संगठन इस संबंध में निर्णय लेंगे।”

ऐसे में अब पूरी दुनिया की नजरें विनेश फोगाट के मामले पर टिकी हुी है। हालांकि CAS कब तक इसका फैसला सुनाएगा यह अभी तक सामने नहीं आया है, हालांकि CAS ने यह स्पष्ट किया है कि इस मामले का फैसला ओलंपिक खत्म होने से पहले दिया जाएगा। यानी 11 अगस्त तक इसका फैसला आने की उम्मीद है।

जानकारी के लिए बता दें कि विनेश फोगाट के फाइनल में राउंड में पहुंचकर सिल्वर मेडल पक्का हो गया। हालांकि तब तक वह वजन के कुछ मानदंडों को पूरा कर चुकी थी। लेकिन फाइनल से पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित किया गया। जिसके बाद उन्होंने मांग की सभी मानदंडों को पूरा करके रजत पदक के लिए उन्होंने जगह बनाई थी। ऐसे में उन्हें रजत पदक से सम्मानित किया जाना चाहिए। उनका केस वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे लड़ रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com