शाकिब अल हसन (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
ढाका: बांग्लादेश जल्द ही भारत के साथ टेस्ट सीरीज के बाद अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट खेलेगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन घरेलू मैदान से संन्यास लेना चाहते है। इसके लिए उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से सुरक्षा की मांग की थी।
शाकिब इस मांग का बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने करारा जवाब भी दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष फारूक अहमद ने दावा किया है कि बोर्ड शाकिब अल हसन को “व्यक्तिगत सुरक्षा” प्रदान नहीं कर सकता है। गुरूवार को शाकिब ने दक्षिण अफ्रीका दौरा होने पर अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने की इच्छा व्यक्त की।
फिलहाल, अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली सीरीज की अनिश्चित बनी हुई है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने इस सप्ताह के शुरू में स्थल के निरीक्षण के बाद अभी तक टेस्ट को सुरक्षा मंजूरी नहीं दी है।
इस सीरीज को लेकर इसलिए अनिश्चितता बनी हुई है, क्योंकि बांग्लादेश में जुलाई और अगस्त में हुए बड़े पैमाने पर छात्र विरोध प्रदर्शन के कारण सुरक्षा के लिहाज से बांग्लादेश को सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। इस प्रदर्शन के कारण बांग्लादेश में सैकड़ों लोग मारे गए थे। परिणामस्वरूप, शेख हसीना ने 5 अगस्त को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर भाग गईं।
शाकिब पिछले महीने ढाका में एक हत्या के मामले में नामित 147 लोगों में से एक थे। वह इस साल जनवरी में अवामी लीग के नेतृत्व वाली सरकार के सदस्य बने। 38 वर्षीय शाकिब ने कानपुर में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीसीबी से सुरक्षा आश्वासन और इसके समाधान की मांग की। फारुक ने शाकिब की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि बीसीबी कोई सुरक्षा एजेंसी नहीं है और वे इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से फारुक ने कहा, “शाकिब की सुरक्षा बोर्ड के हाथ में नहीं है। बोर्ड किसी व्यक्ति को व्यक्तिगत सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकता। उसे इस बारे में निर्णय लेना होगा। उसकी सुरक्षा सरकार के उच्चतम स्तर से आनी चाहिए।”
Shakib AL Hasan feel unsafe to travel in Bangladesh. and @BCBtigers President says, 'The board does not have the authority to ensure security clearance to any individual'@ICC #BangladeshCrisis pic.twitter.com/SSdJZhJh9p — Ekush Tapader (@ekushtapader) September 26, 2024
यह भी पढ़ें- IPL 2025: पंजाब किंग्स ने बदला अपना रास्ता, संजय बांगर और ट्रेवर बेलिस का छोड़ा साथ
फारुक ने कहा, “बीसीबी पुलिस या आरएबी (रैपिड एक्शन बटालियन) जैसी सुरक्षा एजेंसी नहीं है। हमने उसके बारे में [सरकार में] किसी से बात नहीं की है। चूंकि उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए हम वास्तव में इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।”
फारूक ने यह भी कहा कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में शाकिब के मन को बदलने की कोशिश नहीं की और कहा, “बेशक ऐसा कुछ नहीं होने वाला है, [अगर वह] घर पर अपना आखिरी टेस्ट खेलता है। शाकिब अपने जीवन के मुश्किल दौर से गुज़र रहा है। मैंने उसे संन्यास लेने से रोकने की कोशिश नहीं की। उसे लगा कि यह उसके लिए संन्यास लेने का सही समय है। मैं उसके फ़ैसले का सम्मान करता हूं।”
यह भी पढ़ें- क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से वेस्टइंडीज के दिग्गज ड्वेन ब्रावो ने लिया संन्यास, फैंस के लिए लिखा भावुक संदेश
इस सप्ताह की शुरुआत में, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के क्रिकेट संचालन प्रभारी शहरयार नफीस ने कहा था कि अवामी लीग सरकार के पतन के बाद पहली बार बांग्लादेश लौटने पर शाकिब को “अनुचित रूप से परेशान” नहीं किया जाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)