T20 Asia Cup: इस खिलाड़ी के नाम दर्ज है अनचाहा रिकॉर्ड, हार्दिक पांड्या भी लिस्ट में शामिल

Batsman out on zero in Asia Cup T20 Format: एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जहां मशरफे मुर्तजा ने सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया, भारत 10 सितंबर से अभियान शुरू करेगा।
T20 Asia Cup: इस खिलाड़ी के नाम दर्ज है अनचाहा रिकॉर्ड, हार्दिक पांड्या भी लिस्ट में शामिल
एशिया कप (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Batsman who got out on zero in Asia Cup T20 Format: एशिया कप की शुरुआत अगले महीने से होने जा रही है। एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेंट में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में किया जा रहा है।

टी20 फॉर्मेट में अक्सर चौके और छक्कों की बरसात देखने को मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है इस फॉर्मेट में खिलाड़ी कई बार जीरो पर आउट भी हो जाते हैं। आज हम उन्हीं खिलाड़ियों की बात करने जा रहे हैं, जो एशिया कप टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

2016 में मुर्तजा ने बनाया था अनचाहा रिकॉर्ड

एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने का रिकॉर्ड का बांग्लादेश के मशरफे मुर्तजा के नाम है। मशरफे मुर्तजा ने एशिया कप टी20 फॉर्मेट में तीन बार जीरो पर आउट हुए हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि मुर्तजा तीनों बार एक ही सीजन में बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

मशरफे मुर्तजा ने यह अनचाहा रिकॉर्ड एशिया कप 2016 में बनाया था। एशिया कप 2016 के दौरान मुर्तजा ने 5 मुकाबले खेले थे। इस दौरान मुर्तजा ने पांच पारियों में बल्लेबाजी करते हुए केवल 14 रन बनाए। उन्होंने 3.50 की औसत से रन बनाए। वहीं इस सीजन में मुर्तजा ने केवल 2 चौके लगा सके। यह सीजन मुर्तजा के लिए कुछ खास नहीं गुजरा था। गेंदबाजी में भी वो केवल 5 विकेट ही ले सके।

ये खिलाड़ी भी है इस लिस्ट में शामिल

मशरफे मुर्तजा के बाद टी20 एशिया कप में दो बार जीरो पर आउट होने का रिकॉर्ड चरिथ असलंका, आसिफ अली, किंचित शाह, कुसल मेंडिस, हार्दिक पांड्या और दासुन शनाका के नाम है। सभी खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मौजूद है। यह खिलाड़ी दो-दो बार बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।

भारतीय टीम का अभियान 10 सितंबर से होगा शुरू

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम 10 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया का पहला मैच यूएई से होगा, जिसके बाद 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है। टीम इंडिया ग्रुप चरण का अपना तीसरा मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगी। ग्रुप-ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, ओमान और यूएई की टीमें हैं, जबकि ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, हांगकांग-चाइना और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com