-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bangladesh Is Close To A Historic Victory In Test Series Against Pakistan
ऐतिहासिक जीत के करीब पहुंचा बांग्लादेश, पाकिस्तान को मात देने से महज 148 रन दूर
- Written By: मृणाल पाठक
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान की हालत काफी खराब दिखाई दे रही है। दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक यह नजर आ रहा है कि बांग्लादेश टीम अपनी ऐतिहासिक जीत के बेहद करीब आ चुकी है। टीम को केवल 148 रन की जरूरत है।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट (सौजन्यः एक्स)
रावलपिंड़ी (पाकिस्तान): पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान की हालत काफी खराब दिखाई दे रही है। दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक यह नजर आ रहा है कि बांग्लादेश टीम अपनी ऐतिहासिक जीत के बेहद करीब आ चुकी है। टीम को केवल 148 रन की जरूरत है।
बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाजों हसन महमूद (43 रन पर पांच विकेट) और नाहिद राणा (44 रन पर चार विकेट) ने आपस में नौ विकेट साझा करते हुए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन पाकिस्तान की दूसरी पारी को दूसरे सत्र में 172 रन समेट दिया। बांग्लादेश ने जीत के लिए 185 रन का पीछा करते चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 42 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए अब 148 रन की जरूरत है और फिलहाल सभी विकेट बचे हुए है।
बांग्लादेश की टीम अगर इस मैच को जीतने या ड्रॉ कराने में सफल रही तो यह टेस्ट श्रृंखला में पाकिस्तान के खिलाफ उसकी पहली जबकि विदेशी सरजमीं पर दूसरी जीत होगी। टीम इससे पहले 2009 में वेस्टइंडीज में टेस्ट श्रृंखला अपने नाम करने में सफल रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान
मराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
JSSC JTMACCE Result 2026 Out: झारखंड माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
यह भी पढ़ें- साइना नेहवाल साल के आखिर तक ले सकती हैं संन्यास, यह ख़तरनाक बीमारी बनेगी रिटायरमेंट की वजह
पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला के पहले मैच को 10 विकेट से जीतने वाले बांग्लादेश के लिए सोमवार को 21 साल के राणा ने शीर्ष क्रम को झकझोरा जबकि 24 साल के महमूद ने मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों को चलता कर टीम के लिए अच्छा मौका बनाया है। पहली पारी में 12 रन की बढ़त हासिल करने वाली पाकिस्तान की टीम चाय के विश्राम से पहले 172 रन पर आउट हो गयी।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों जाकिर हसन और शदमन इस्लाम ने आक्रामक शुरुआत दिलायी। जाकिर ने इस दौरान अपनी 21 गेंद में 27 रन की नाबाद पारी में खुर्रम शहजाद के खिलाफ दो छक्के जड़े। शदमन आठ रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
दिन के दूसरे सत्र में सलमान अली अगा (47) और मोहम्मद रिजवान (43) ने सातवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी कर मैच में पाकिस्तान की वापसी करने की कोशिश की। महमूद ने हालांकि शानदार लय में चल रहे रिजवान को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। महमूद ने अगली गेंद पर मोहम्मद अली को चलता किया लेकिन हैट्रिक पूरा करने से चूक गये।
सलमान ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ 36 रन जोड़कर पाकिस्तान को संघर्ष करने लायक लक्ष्य तक पहुंचाया। इससे पहले अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे राणा ने शुरुआती सत्र में तीन विकेट झटक कर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। वह इस सत्र में चौथी सफलता हासिल करने से चूक गये क्योंकि स्लिप के क्षेत्ररक्षक ने मोहम्मद रिजवान का आसान कैच टपका दिया।
यह भी पढ़ें- पूर्व पाक क्रिकेटर राशिद लतीफ ने सहवाग से की बाबर आजम की तुलना, बोले- शांत नहीं है दिमाग
पाकिस्तान की टीम ने दिन की शुरुआत दो विकेट से नौ रन से की। अनुभवी तस्कीन अहमद ने सलामी बल्लेबाज सइम आयुब (20) को कप्तान नजमुल हसन शंटो के हाथों कैच कराया। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद (28) ने अपनी पारी में चार चौके जड़े लेकिन राणा की ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद पर बल्ला अड़ा कर विकेटकीपर लिटन दास को कैच दे बैठे।
राणा ने सऊद शकील (02) को भी इसी अंदाज में चलता करने के बाद बाबर आजम (11) को पवेलियन की राह दिखायी। खराब लय से गुजर रहे बाबर के बल्ले के बाहरी किनारे से निकली गेंद को स्लिप में शदमन इस्लाम ने लपक लिया। शदमन ने हालांकि अगली ही गेंद पर रिजवान का आसान कैच टपकाकर लय में चल रहे इस बल्लेबाज को जीवनदान दिया। दो मैचों की यह श्रृंखला आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है। नौ देशों की तालिका में बांग्लादेश छठे और पाकिस्तान आठवें पायदान पर है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bangladesh is close to a historic victory in test series against pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान
Jun 27, 2026 | 12:10 AMमराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
Jun 27, 2026 | 12:02 AMमहासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
Jun 26, 2026 | 11:12 PMJSSC JTMACCE Result 2026 Out: झारखंड माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
Jun 26, 2026 | 11:04 PMऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
Jun 26, 2026 | 10:56 PM13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
Jun 26, 2026 | 10:56 PM20 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री
Jun 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM










