- Hindi News »
- Sports »
- Saina Nehwal Is Suffering From Arthritis Will Decide On Retirement
साइना नेहवाल साल के आखिर तक ले सकती हैं संन्यास, यह ख़तरनाक बीमारी बनेगी रिटायरमेंट की वजह
भारत की चोटी की बैडमिंटन खिलाड़ी और पूर्व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने खुलासा किया है कि वह गठिया से जूझ रही हैं। उन्हें इस साल के अंत तक इस खेल में अपने भविष्य के बारे में फैसला करना होगा।
- Written By: मृणाल पाठक

साइना नेहवाल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने जानकारी दी है वह गठिया से जूझ रही हैं। ऐसे में अब वह आगे बैडमिंटन खेलना जारी रखेंगी या नहीं फिलहाल इसके बारे में वह सोच रही हैं। वह इस साल के अंत तक इस खेल में अपने भविष्य के बारे में फैसला ले सकती हैं। क्योंकि इस बीमारी की वजह से वह सही तरह से अभ्यास भी नहीं कर पा रही हैं। उनके लिए खेलना काफी मुश्किल हो गया है।
विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 34 वर्षीय नेहवाल ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता था। तीन बार ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली नेहवाल ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थी। राष्ट्रमंडल खेल 2010 और 2018 की स्वर्ण पदक विजेता ने कहा कि वह अब इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं कर सकती हैं कि उनका करियर अपने अंतिम चरण में है।
दिग्गज निशानेबाज और पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के नेता गगन नारंग के ‘हाउस ऑफ ग्लोरी’ पॉडकास्ट में नेहवाल ने कहा, ‘‘मेरे घुटने की स्थिति अच्छी नहीं है। मुझे गठिया है। मेरा कार्टिलेज खराब हो गया है। ऐसे में आठ-नौ घंटे तक खेल से जुड़े रहना बहुत मुश्किल है।”
सम्बंधित ख़बरें
बैडमिंटन से खत्म होगा 21 पॉइंट्स का नियम, पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने नए सिस्टम पर जताई नाराजगी
बैडमिंटन के दिग्गज खिलाड़ी Victor Axelsen ने लिया संन्यास, टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में जीता था गोल्ड
स्वर्ण पदक से चूके आयुष शेट्टी, बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में रजत जीतकर रचा कीर्तिमान
Asian Badminton Championship के फाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी, वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी को दी करारी शिकस्त
यह भी पढ़ें- पेरिस पैरालंपिक: भारत को मिला आठवां मेडल, योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में जीता रजत पदक
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी स्थिति में आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को कैसे चुनौती देंगे। मुझे किसी न किसी स्तर पर इसे स्वीकार करना होगा क्योंकि शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ अपेक्षित परिणाम हासिल करने के लिए दो घंटे का अभ्यास पर्याप्त नहीं है।”
नेहवाल ने कहा कि वह अभी इस बात पर विचार कर रही हैं कि संन्यास लेने का उन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि आखिरकार उन्हें फैसला लेना होगा। वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य भी हैं। उन्होंने अंतिम टूर्नामेंट एक साल से भी अधिक समय पहले सिंगापुर ओपन के रूप में खेला था जिसमें वह शुरुआती दौर में हार कर बाहर हो गई थी।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं संन्यास लेने के बारे में सोच रही हूं। यह पीड़ा दायक होगा क्योंकि यह एक आम आदमी की तरह की जाने वाली नौकरी की तरह है। जाहिर है, एक खिलाड़ी का करियर हमेशा छोटा होता है। मैंने नौ साल की उम्र में शुरुआत की थी। अगले साल मैं 35 वर्ष की हो जाऊंगी।”
नेहवाल ने कहा, ‘‘मेरा कैरियर भी लंबा रहा है और इस पर मुझे गर्व है। मैंने जो कुछ हासिल किया उससे मैं खुश हूं। मैं इस साल के अंत तक आकलन करुंगी कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं।”’
यह भी पढ़ें- पूर्व पाक क्रिकेटर राशिद लतीफ ने सहवाग से की बाबर आजम की तुलना, बोले- शांत नहीं है दिमाग
पद्मश्री पुरस्कार विजेता ने कहा कि ओलंपिक में खेलना उनका बचपन का सपना था और लगातार दो ओलंपिक खेलों में भाग नहीं ले पाना दुखद रहा है। नेहवाल ने कहा, ‘‘ओलंपिक में खेलना हर किसी का बचपन का सपना होता है। आप उस स्तर तक पहुंचने के लिए वर्षों तक तैयारी करते हैं। इसलिए, कई बार जब आपको एहसास होता है कि आप इसे हासिल नहीं कर पाएंगे, तो बहुत दुख होता है।”
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बेहद कड़ी मेहनत की है। मैंने तीन ओलंपिक में भाग लिया। मैंने उन सभी में अपना शत प्रतिशत दिया। मैं इस पर गर्व कर सकती हूं और इससे खुश हो सकती हूं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Saina nehwal is suffering from arthritis will decide on retirement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, भीड़भाड़ वाले बाजार में भीषण बम धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
May 12, 2026 | 03:55 PMमुंबई जोगेश्वरी ट्रॉमा केयर डॉक्टर से 15 लाख की रंगदारी की मांग,वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस जांच में जुटी
May 12, 2026 | 03:54 PMमुंबई में 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 13 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में रसायन बरामद
May 12, 2026 | 03:51 PMसोलापुर में पीएम मोदी के अपील की निकली हवा; पालक मंत्री की बैठक में उमड़ा 150 गाड़ियों का काफिला
May 12, 2026 | 03:50 PMसीहोर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग! बुजुर्ग किसान को कार में खींच ले गए नकाबपोश; 3 लोगों पर संदेह
May 12, 2026 | 03:48 PMभंडारा में तेंदुए का आतंक, परीक्षा देने जा रहे छात्र पर जानलेवा हमला, मौत के मुंह से लौटा वापस
May 12, 2026 | 03:42 PMHomemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
May 12, 2026 | 03:41 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM














