- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bangladesh Cricketer Mahmudullah Announced His Retirement
Mahmudullah Retirement: चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होते ही महमुदुल्लाह ने किया संन्यास का ऐलान, क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से हुए दूर
महमुदुल्लाह ने 2021 में टेस्ट और 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लिया था। जिसके बाद अब उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया। वह बांग्लादेश के अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।
- Written By: मृणाल पाठक

महमूदुल्लाह (सोर्स- एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज महमुदुल्लाह ने बुधवाल 12 मार्च को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया से ये जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने पहले ही टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया था। अब उन्होंने वनडे क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है।
संन्यास का ऐलान करते हुए महमुदुल्लाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने अपने सभी साथियों, कोच और खासकर अपने फैंस को धन्यवाद दिया है। जिन्होंने हमेशा उनका साथ दिया। माता-पिता, ससुराल वालों, खासकर ससुर और सबसे महत्वपूर्ण भाई को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो बचपन से ही उनके कोच और मेंटर के तौर पर उनके साथ रहे।
🚨 Mahmudullah retired from International cricket 🚨 – A legend of Bangladesh Cricket. pic.twitter.com/48aoTxVcj1 — Johns. (@CricCrazyJohns) March 12, 2025
महमुदुल्लाह ने आगे लिखा है कि पत्नी और बच्चों को भी धन्यवाद, जिन्होंने हर मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया। उन्होंने लिखा है कि लाल और हरे रंग की जर्सी में उनकी कमी खलेगी। हर चीज का अंत सही तरीके से नहीं होता, लेकिन आप हां कहते हैं और आगे बढ़ते हैं। बांग्लादेश क्रिकेट को शुभकामनाएं।
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
SRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
BAN vs PAK: बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने टीम के पहले बल्लेबाज
जानकारी के लिए बता दें कि महमुदुल्लाह ने 2021 में टेस्ट और 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लिया था। जिसके बाद अब उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया। वह बांग्लादेश के अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, जिसने कई बड़ मौकों पर अपनी टीम को मुसिबत से बाहर निकाला है।
वहीं महमुदुल्लाह बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल के बाद चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 36.46 की औसत से 5689 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। इससे पहले मुशफिकुर रहीम ने भी वनडे से संन्यास ले लिया था।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि महमुदुल्लाह ने अपने करियर में 50 टेस्ट मैचों में 2914 रन बनाए हैं। उन्होंने 239 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान वे 5689 रन बनाने में सफल रहे हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए महमुदुल्लाह ने 141 मैचों में 2444 रन बनाए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने चार रन बनाए थे। यह अब उनकी आखिरी इंटरनेशनल पारी बन गई है। बांग्लादेश की टीम को चैंपियंस ट्रॉफी से एक भी मैच जीते बिना वतन लौटना पड़ा था।
Bangladesh cricketer mahmudullah announced his retirement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













