Champions Trophy 2025: अजमतुल्लाह उमरजई ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बने
चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर इस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 8 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अजमतुल्लाह उमरजई (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर इस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 8 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखा है। इस मुकाबले में अजमतुल्लाह उमरजई ने शानदार प्रदर्शन करके इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। वहीं अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली।
अजमतुल्लाह उमरजई ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट चटकाए। इसके साथ ही अजमतुल्लाह उमरजई आईसीसी टूर्नामेंट में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। उनसे पहले आईसीसी टूर्नामेंट में अफगानिस्तान का कोई भी खिलाड़ी पांच विकेट नहीं चटका सका है। अजमतुल्लाह उमरजई ने इंग्लैंड के खिलाफ 58 रन देकर 5 विकेट चटकाए।
आईसीसी टूर्नामेंट में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने अजमतुल्लाह उमरजई
अजमतुल्लाह उमरजई से पहले आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में बेस्ट बॉलिंग का रिकॉर्ड मोहम्मद नबी के नाम था। मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। वहीं 2023 के वर्ल्ड कप के दौरान फजलहक फारूकी ने भी 4 विकेट लेकर नबी के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। लेकिन अजमतुल्लाह उमरजई ने इंग्लैंड के खिलाफ पंजा लेकर सभी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर जल्द होगा Team India का ऐलान, बुमराह को लेकर सस्पेंस बरकरार
Afghanistan के खिलाफ टेस्ट मैच में कई नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, गिल और बुमराह को मिल सकता है आराम
पूर्व अफगानी तेज गेंदबाज Shapoor Zadran की हालत नाजुक, गंभीर बीमारी HLH के चलते ICU में भर्ती
ICC वनडे टूर्नामेंट में अफ़गानिस्तान के लिए सर्वश्रेष्ठ आंकड़े
- 5/58 अज़मतुल्लाह उमरज़ई बनाम इंग्लैंड लाहौर CT 2025
- 4/30 मोहम्मद नबी बनाम SL कार्डिफ़ WC 2019
- 4/34 फ़ज़लहक फ़ारूक़ी बनाम SL पुणे WC 2023
- 4/34 शापूर जदरान बनाम एससी डुनेडिन WC 2015
अजमतुल्लाह उमरजई ने इंग्लैंड को शुरुआत से ही झटका देना शुरू कर दिया। उमरजई ने साल्ट को आउट करके टीम को पहली सफलता दिलाई। उसके बाद जोस बटलर को आउट करके बड़ी सफलता दिलाई। अंत में जब ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान के हाथ से मैच निकल जाएगा तब जो रूट को आउट करके मुकाबले में वापसी कराई। अंत में जेमी ओवर्टन का विकेट लेकर जीत को सुनिश्चित किया। आदिल राशीद को आउट करके अपना पांचवां विकेट पूरा किया और टीम को 8 रनों से जीत दिला दी।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वनडे में अफ़गानिस्तान के तेज गेंदबाज़ द्वारा पांच विकेट
- 6/43 गुलबदीन नैब बनाम आयरलैंड बेलफ़ास्ट 2019
- 5/45 हामिद हसन बनाम UAE दुबई 2014
- 5/58 अज़मतुल्लाह उमरज़ई बनाम इंग्लैंड लाहौर 2025
अफगानिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बने। इससे पहले गुलबदीन नैब ने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में 6 विकेट चटकाए थे। उससे पहले 2014 में हामिद हसन ने यूएई के खिलाफ पांच विकेट चटकाए थे। वहीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट चटकाने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए।
