Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रेविस हेड का फिर दबदबा, लगातार 2 बार जीता बड़ा अवार्ड; ऑस्ट्रेलिया ने चुने साल के सबसे बड़े क्रिकेट सितारे

Australian Cricket Awards 2026: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अवार्ड्स में ट्रेविस हेड ने लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीता, जबकि मिचेल स्टार्क को शेन वॉर्न टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 08, 2026 | 01:27 PM

ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श (सोर्स- AI Image)

Follow Us
Follow Us:

Cricket Australia Announces 2026 Winners: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अलग-अलग फॉर्मेट में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने लगातार दूसरी बार प्रतिष्ठित ‘एलन बॉर्डर मेडल’ अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही वो ये पुरस्कार एक से ज्यादा बार जीतने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की खास सूची में शामिल हो गए हैं।

एलेक्स कैरी को छोड़ा पीछे

ट्रेविस हेड ने विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को बेहद करीबी मुकाबले में पीछे छोड़ा। 29 जनवरी 2025 से 8 जनवरी 2026 तक हुई वोटिंग में हेड को कैरी से सिर्फ एक वोट ज्यादा मिला, जबकि उन्होंने तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को तीन वोट से पीछे छोड़ा। इस जीत के साथ हेड ने स्टीव स्मिथ और नाथन लियोन की बराबरी कर ली है, जिन्होंने भी एक से ज्यादा बार एलन बॉर्डर मेडल जीता है।

लगातार दो बार ये पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब ट्रेविस हेड का नाम भी शामिल हो गया है। उनसे पहले रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क, डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन लगातार दो साल ये सम्मान हासिल कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एलन बॉर्डर मेडल को साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर को दिया जाने वाला सबसे बड़ा व्यक्तिगत सम्मान माना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज

Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम

Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख

Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर

स्टार्क को बेहतरीन गेंदबाजी का मिला इनाम

टेस्ट क्रिकेट में मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन के लिए ‘शेन वॉर्न मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता। स्टार्क ने 11 टेस्ट मैचों में कुल 57 विकेट अपने नाम किए। उन्हें ये पुरस्कार दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न के पिता कीथ वॉर्न ने प्रदान किया।

वनडे क्रिकेट में मिचेल मार्श ने मारी बाजी

वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श को ‘वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया। वहीं, अपनी तेज बल्लेबाजी के लिए मशहूर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज टिम डेविड ने ‘T20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता।

महिला और पुरुष टीम के व्यस्त कार्यक्रम के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस बार औपचारिक पुरस्कार समारोह आयोजित नहीं कर सका। महिला क्रिकेट में अनाबेल सदरलैंड को फरवरी में ‘बेलिंडा क्लार्क मेडल’ से सम्मानित किया गया था।

2026 ऑस्ट्रेलियन पुरुष क्रिकेट अवार्ड्स-

पुरस्कार श्रेणी विजेता मुख्य उपलब्धियां / वोटिंग विवरण
एलन बॉर्डर मेडल ट्रैविस हेड लगातार दूसरी बार पुरस्कार जीता। एलेक्स कैरी को सिर्फ 1 वोट से पछाड़ा (153-152)। 30 मल्टी-फॉर्मेट मैचों में 1,437 रन बनाए।
शेन वॉर्न पुरुष टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर मिचेल स्टार्क शानदार टेस्ट सीजन के बाद शीर्ष सम्मान हासिल किया। 11 टेस्ट मैचों में 57 विकेट, जिसमें एशेज सीरीज के 31 विकेट शामिल हैं।
पुरुष वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर मिचेल मार्श दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ घरेलू द्विपक्षीय सीरीज में 60 से अधिक की औसत के दम पर पुरस्कार जीता।
पुरुष टी20 इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ द ईयर टिम डेविड पहली बार यह सम्मान हासिल किया। 395 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज T20 इंटरनेशनल शतक भी जड़ा।

यह भी पढ़ें- SL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता

2026 ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेट अवार्ड्स-

पुरस्कार श्रेणी विजेता मुख्य उपलब्धियां
बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड एनाबेल सदरलैंड लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च व्यक्तिगत महिला क्रिकेट सम्मान को बरकरार रखा।
महिला वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर एनाबेल सदरलैंड 50 ओवर के क्रिकेट का प्रतिष्ठित सम्मान भी जीतकर शानदार डुअल-अवार्ड सीजन पूरा किया।
महिला टी20 इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ द ईयर बेथ मूनी शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद सबसे छोटे फॉर्मेट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुनी गईं।

Australian cricket awards 2026 travis head wins allan border medal mitchell starc

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 01:27 PM

Topics:  

  • Australia
  • Michelle Marsh
  • Mitchell Starc
  • Travis Head

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.