T20 World Cup 2026 में रिकॉर्ड जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का सफर खत्म, ओमान को बुरी तरह रौंदा
ICC Men's T20 World Cup 2026 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट से विदाई ली। Adam Zampa ने 4 विकेट लेकर ओमान को 104 रन पर समेट दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia vs Oman, 40th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के 40वें एवं आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ विदा ली। ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से हराकर मुकाबले को 62 गेंद शेष रहते आसानी से जीत लिया। हालांकि, इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड से बाहर हो गई है।
कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के सामने ओमान के बल्लेबाज नतमस्तक हो गए। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान को शून्य के स्कोर पर ही पहला झटका लगा। शून्य के स्कोर पर पहला विकेट खोने वाली ओमान ने लगातार विकेट खोए और पूरी टीम 16.2 ओवर में 104 रन पर सिमट गई।
ओमान के लिए वसीम अली शीर्ष स्कोरर रहे। वसीम ने 33 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 32 रन की पारी खेली। इसके अलावा, कप्तान जतिंदर सिंह ने 17, हम्माद मिर्जा ने 16 और करण सोनावाले ने 12 रन बनाए। चार बल्लेबाज ही दोहरे अंक में पहुंच पाए। अन्य कोई भी बल्लेबाज दो अंक में प्रवेश नहीं कर पाया।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
कप्तान Harmanpreet Kaur का बड़ा बयान, कहा- WC 2025 का खिताब सिर्फ शुरुआत, हम जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं
US Navy ने ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकर को रोका, बदलवाया रास्ता, होर्मुज में तनाव और गहराया
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
जम्पा का चौका
ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा एक बार फिर श्रेष्ठ गेंदबाज बनकर उभरे। दाएं हाथ के इस स्पिनर ने 3.2 ओवरों में 21 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा बल्ले से पूरे टूर्नामेंट में प्रभावहीन रहे ग्लेन मैक्सवेल ने 3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। मार्कस स्टॉयनिस और नाथन एलिस ने 1-1 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया की ताबड़तोड़ शुरुआत
जवाब में इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तेजी रन बटोरने शुरू किए। 6 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाजों ने 73 रन बनाए। उसके बाद ऐसा लग रहा था कि बिना विकेट खोए ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत जाएगी। लेकिन 93 के स्कोर पर पहला झटका लगा। ट्रेविस हेड बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। ट्रेविस हेड ने 19 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें: जेवियर बार्टलेट ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाज बने
वहीं एक छोर पर मिचेल मार्श तेजी से खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 33 गेंदों में नाबाद 64 रनों की पारी खेलकर मुकाबले को 62 गेंद शेष रहते आसानी से जीत लिया। जोश इंग्लिस ने नाबाद 12 रनों की पारी खेलकर मुकाबले को खत्म किया। ओमान के लिए एक मात्र विकेट शकील अहमद ने लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप से विदाई ली।
