जेवियर बार्टलेट ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाज बने

Xavier Bartlett: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो टी20आई में दो बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं।
Xavier Bartlett Creates History
जेवियर बार्टलेट (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Xavier Bartlett Creates History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह ओमान के खिलाफ पहले गेंद पर विकेट लेते ही इतिहास रच दिया। जेवियर बार्टलेट टी20आई में दो बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 40वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी का शुरुआत करते हुए पहली ही गेंद पर ओमान के ओपनर आमिर कलीम का विकेट लिया। बार्टलेट ने कलीम को गोल्डन डक पर आउट किया। इससे पहले बार्टलेट ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को आउट किया था। वो दो बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं।

वॉटसन की लिस्ट में शामिल हुए बार्टलेट

पूर्व ऑलराउंडर और कप्तान शेन वॉटसन टी20 वर्ल्ड कप में मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने थे। वॉटसन ने 19 सितंबर, 2012 को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए 2012 T20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान आयरलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। शेन वॉटसन के बाद बार्टलेट दूसरे ऑस्ट्रेलियाई भी हैं जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया है। वहीं इस लिस्ट में बिली स्टैनलेक भी शामिल है। बिली स्टैनलेक ने 6 जुलाई, 2018 को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में सेफस झूवाओ को आउट करके ये उपलब्धि हासिल की थी। एलेक्स कैरी ने कैच पकड़ा था।

T20I की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

गेंदबाज विपक्षी बल्लेबाज विरोधी टीम मैदान तारीख
शेन वॉटसन विलियम पोर्टरफील्ड आयरलैंड कोलंबो (आरपीएस) 19 सितंबर 2012
बिली स्टैनलेक सेफस झुवाओ जिम्बाब्वे हरारे 6 जुलाई 2018
ज़ेवियर बार्टलेट साहिबजादा फरहान पाकिस्तान लाहौर 29 जनवरी 2026
ज़ेवियर बार्टलेट आमिर कलीम ओमान पल्लेकेले 20 फरवरी 2026

जेवियर बार्टलेट से पहले मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले आखिरी गेंदबाज भारत के अर्शदीप सिंह थे। अर्शदीप सिंह ने 12 जून, 2024 को न्यूयॉर्क में भारत और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका के बीच खेले गए 2024 T20 वर्ल्ड कप मैच में पहली गेंद पर USA के ओपनर शायन जहांगीर को आउट किया था। अर्शदीप ने एलबीडब्ल्यू आउट किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com