Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ की आगाज, गार्डनर की शतक से न्यूजीलैंड को 89 रनों हराया

Australia Women vs New Zealand Women: एश्ले गार्डनर के शतक और ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम ने महिला वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड को 89 रन से हराकर विजयी शुरुआत की।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Oct 02, 2025 | 09:27 AM

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Australia Women vs New Zealand Women: अनुभवी हरफनमौला एश्ले गार्डनर (115 रन) के शानदार शतक और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 89 रन से हराकर जीत के साथ शुरुआत कर दी है।

कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती झटकों से उबरते हुए 49.3 ओवर में 326 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम कप्तान सोफी डेवाइन (111 रन) की जुझारू शतकीय पारी के बावजूद 43.2 ओवर में 237 रन पर सिमट गई।

गार्डनर की शानदार बल्लेबाजी

गार्डनर ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 83 गेंदों में 115 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल था। यह उनका दूसरा वनडे शतक था, जिसे उन्होंने महज़ 77 गेंदों में पूरा किया। वह 19वें ओवर में उस समय क्रीज पर उतरीं जब ऑस्ट्रेलिया की स्थिति नाजुक थी और स्कोर 4 विकेट पर 113 रन था।

सम्बंधित ख़बरें

USA के सैतेजा मुक्कमल्ला ने रचा इतिहास, 20 पारियों में हासिल की बड़ी उपलब्धि; बनाया अनूठा रिकॉर्ड

T20 World Cup में जुनैद सिद्दीकी ने रचा इतिहास, UAE के लिए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

T20 World Cup में सोहैब खान ने रचा इतिहास, UAE के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे से हारकर भी जिंदा है ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें, जानिए कैसे पहुंचेगा सुपर-8 में?

इसके बाद उन्होंने तहलिया मैकग्रा (26) के साथ छठे विकेट के लिए 64 रन और किम गार्थ (38) के साथ 69 रन की अहम साझेदारियाँ कीं। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत लड़खड़ाई थी, जहां पहले चार ओवर में ही टीम ने 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन फोबे लिचफील्ड (45), एलिस पैरी (33) और गार्थ की पारियों के साथ मिडल ऑर्डर ने पारी को संभालते हुए टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिए जेस केर और लिया ताहुहु ने 3-3 विकेट लिए, जबकि ब्री इलिंग और अमेलिया केर को 2-2 विकेट मिले।

237 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पारी

न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही, जब टीम ने दूसरे ओवर में बिना कोई रन बनाए अपने दोनों सलामी बैटर सूजी बेट्स (बोल्ड) और जॉर्जिया प्लिमर (रन आउट) का विकेट गंवा दिए। हालांकि कप्तान सोफी डेवाइन ने मोर्चा संभाला और अमेलिया केर (33), ब्रुक हालिडे (28) तथा इसाबेला गेज (28) के साथ मिलकर उपयोगी साझेदारियां कीं।

यह भी पढ़ें: उदेशिका प्रबोधनी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, महिला वनडे वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी

डेवाइन ने 112 गेंदों में 111 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से लगातार गिरते विकेटों का समर्थन नहीं मिला। जैसे ही डेवाइन आउट हुईं, न्यूजीलैंड की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम 43.2 ओवर में 237 रन पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज अनाबेल सदरलैंड ने 10 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए। वहीं स्पिनर सोफी मोलिनू ने भी प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर 3 विकेट लिए। अलाना किंग ने भी अच्छी लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाज़ी की और 2 विकेट हासिल किए। इन तीनों की कसी हुई गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड की पारी डेवाइन की शतकीय कोशिशों के बावजूद संभल नहीं सकी।

Australia women won by 89 runs against new zealand in womens odi world cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 02, 2025 | 07:04 AM

Topics:  

  • Australia
  • Australia Cricket Team
  • Australia vs New Zealand
  • Cricket
  • ICC Women’s Cricket World Cup

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.