T20 World Cup से पहले पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, मैक्सवेल बाहर; दो नए खिलाड़ी को मिला मौका
Australia T20 Squad: टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 17 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है। 29 जनवरी से तीन मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऑस्ट्रेलियाई टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia Squad For Pakistan T20I Series: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान का दौरा करने है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरजी के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित कर दी गई है।
पाकिस्तान के खिलाफ 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच लाहौर में खेली जाने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। मिचेल मार्श की कप्तानी में घोषित टीम में बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहे महली बियर्डमैन और जैक एडवर्ड्स को भी मौका दिया गया है।
यह सीरीज उन खिलाड़ियों के लिए खास मौका है जो विश्व कप टीम में जगह बनाने की होड़ में हैं। चयनकर्ताओं ने अनुभव और युवा प्रतिभा के संतुलन को प्राथमिकता दी है। विश्व कप संभावित टीम के 10 खिलाड़ी इस दौरे का हिस्सा होंगे, जबकि कुछ सीनियर खिलाड़ी चोट से उबरने के बाद सीधे श्रीलंका में टीम से जुड़ेंगे। इनमें नाथन एलिस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
India Sports Deal: पीएम मोदी ने मेलबर्न में अल्बनीज के साथ लॉन्च किया नया खेल रोडमैप
इन खिलाड़ियों को पाकिस्तान सीरीज से रखा गया बाहर
पैट कमिंस को एशेज के दौरान एक टेस्ट खेलने के बाद आराम दिया गया था, जबकि टिम डेविड बिग बैश के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते ज्यादा मैच नहीं खेल सके। जोश हेजलवुड नवंबर के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहे हैं और रिहैब के दौरान अकिलीज की समस्या के कारण पूरी एशेज सीरीज नहीं खेल पाए थे। इन सभी खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट रखने के उद्देश्य से उन्हें पाकिस्तान सीरीज से दूर रखा गया है।
दो नए खिलाड़ी को मिला मौका
इस बीच सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस, मिच ओवेन, जोश फिलिप और मैथ्यू रेनशॉ जैसे खिलाड़ी टीम में शामिल किए गए हैं। महली बियर्डमैन और जैक एडवर्ड्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनकैप्ड हैं, लेकिन दोनों पहले भी ऑस्ट्रेलिया की व्हाइट-बॉल स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके हैं। बियर्डमैन भारत के खिलाफ T20I टीम में शामिल थे, जबकि एडवर्ड्स को वनडे टीम के साथ अनुभव मिला है।
यह भी पढ़ें: दो दिन में फैसला करो, नहीं तो बाहर कर देंगे…ICC की बांग्लादेश को दो टूक! इस टीम को मिल सकता है मौका
मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि यह सीरीज युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय माहौल में परखने और विश्व कप से पहले जरूरी अनुभव देने का बेहतरीन अवसर है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो खिलाड़ी अभी बीबीएल में खेल रहे हैं, वे टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद पाकिस्तान में टीम से जुड़ेंगे।
पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिच ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा।
