ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने मिलकर बनाया एक शर्मनाक रिकॉर्ड, क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
Ashes Series 2025: एशेज सीरीज 2025 की शुरुआत हो चुकी है। पहले ही मुकाबले में दोनों टीमों के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। ऐसा एशेज के इतिहास में पहली बार हुआ है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एशेज सीरीज (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia And England Combine To Create Unwanted Record: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। इस सीरीज लिए इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही है। एशेज सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि, इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में एक अनचाहा रिकॉर्ड बन गया है।
एशेज टेस्ट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी भी मैच की पहली पारी में दोनों टीमों की ओपनिंग पार्टनरशिप जीरो रही। ऐसा 143 के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब दोनों टीमों के ओपनर बल्लेबाज पहले ही ओवर में जीरो पर आउट हो गए हैं।
एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन स्टार्क की बेहतरीन गेंदबाजी के कारण इंग्लैंड की पूरी टीम 172 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और जैक क्रॉली पहले ही ओवर में आउट हो गए। हालांकि, हैरी ब्रूक के अर्धशतकीय पारी ने इंग्लैंड को 172 तक पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
IND vs ENG T20 Series: हैरी ब्रूक ने जीत के बाद खोला सफलता का राज, बोले भारत को हराना…
India Sports Deal: पीएम मोदी ने मेलबर्न में अल्बनीज के साथ लॉन्च किया नया खेल रोडमैप
यह भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट डेब्यू के बाद ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
ऑस्ट्रेलिया की पारी भी इंग्लैंड की तरह ही डगमगा गई, जब जेक वेदराल्ड दूसरी ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने और बिना खाता खोले आउट हो गए। दोनों टीमों के शुरुआती झटकों ने मैच को रोमांचक शुरुआत दी। ऑस्ट्रेलिया का भी पहला विकेट बिना किसी स्कोर पर गिरा। दोनों टीम के ओपनर बल्लेबाज पहले ओवर ही आउट हो गए। ऐसा पहली बार हुआ है।
एशेज सीरीज को जीतना है इंग्लैंड का लक्ष्य
इंग्लैंड इस बार खास मिशन के साथ उतरा है। एशेज सीरीज को इंग्लैंड से आखिरी बार 2015 में जीता था। पिछले दस साल से ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में हावी रहा है, जिसमें 2017-18 में 0-4 की करारी हार और 2021-22 में 0-4 का एकतरफा नतीजा शामिल है। 2019 की एशेज 2-2 से ड्रॉ रही थी, लेकिन अर्न ऑस्ट्रेलिया के पास ही रहा। अब इंग्लैंड इस लंबे दबदबे को तोड़ने की कोशिश में है।
ऑस्ट्रेलिया ने जीती है सबसे ज्यादा एशेज सीरीज
इतिहास की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 34 बार, जबकि इंग्लैंड 33 बार एशेज जीती है। पांच सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया को अपने घरेलू मैदानों पर इंग्लैंड के खिलाफ 20-15 का बढ़त हासिल है।
सीरीज़ का अगला मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट एडिलेड ओवल में, चौथा मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर और अंतिम मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगा।
