Ashes के दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की हुई चांदी, फिट हुआ ये खतरनाक खिलाड़ी; कोच ने दिया अपडेट
Aussie Head Coach: ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया कि पैट कमिंस रिहैब के अंतिम चरण में हैं और वापसी के करीब हैं। दूसरे एशेज टेस्ट में उनके खेलने पर फैसला जल्द लिया जाएगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पैट कमिंस और जोश हेजलवुड (फोटो-सोशल मीडिया)
Aussie Head Coach Gives Updates for Pat Cummins: एशेज सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। इस सीरीज का पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने महज दो दिनों में जीत लिया। अब दूसरे टेस्ट से पहले पैट कमिंस पूरी ताकत के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच ने पैट कमिंस के बारे में यह जानकारी दी।
ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को लगता है कि कमिंस का रिहैबिलिटेशन पूरा होने वाला है। हालांकि, कोच ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि ब्रिस्बेन में दूसरे एशेज टेस्ट में कमिंस के खेलने पर आखिरी फैसला कुछ समय बाद लिया जाएगा। पैट कमिंस सोमवार के बजाय मंगलवार को अपना बॉलिंग सेशन करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर जल्द ही उनकी वापसी की तैयारी पर चर्चा करने वाले हैं।
अगर कमिंस ब्रिस्बेन टेस्ट में वापसी करते हैं और मैच पूरे पांच दिन चलता है, तो भी एडिलेड में तीसरा टेस्ट खेले जाने तक उन्हें एक हफ्ते से ज्यादा दिनों का आराम मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
कमिंस को लेकर कोच मैकडोनाल्ड ने क्या कहा?
कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि पैट कमिंस अपने रिहैबिलिटेशन के पूरा होने के करीब हैं। उनकी गेंदों में गति थी। कमिंस के साथ काफी सकारात्मक चीजें हैं। इस टेस्ट मैच से पहले उनकी वापसी पर चर्चा होगी। हो सकता है कि यह हमारे लिए देरी से हो। उन्हें थोड़ा काम करना है, लेकिन वह वापसी के करीब हैं।
यह भी पढ़ें: घरेलू मैदान पर 15 साल बाद फॉलोऑन की नौबत, तब भी साउथ अफ्रीका ने ही लगाई थी लंका, फिर होगा वही हाल?
जोश हेजलवुड के बारे में कोच ने क्या कहा?
इस बीच तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं। मैकडोनाल्ड ने एशेज में उनकी वापसी के लिए कोई समयसीमा तय करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि हेजलवुड अपने रिहैब के पहले हफ्ते में हैं। एक बार जब वह फिट हो जाएंगे, तो हम उनकी वापसी के बारे में बताने की स्थिति में होंगे। मुझे पता है कि वह सीरीज में उपलब्ध होंगे। यह तय करने के लिए कि वह सीरीज के किस मुकाबले में खेलेंगे, उन्हें थोड़ा रिहैब करना होगा, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह सीरीज में खेलेंगे।
ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। पर्थ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता था। सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 दिसंबर से खेला जाना है।
