AUS vs ENG: बारिश और खराब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल बाधित, 45 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 211/3
Ashes Test in Sydney: बारिश से प्रभावित सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले दिन 3 विकेट पर 211 रन बनाए। जो रूट और हैरी ब्रूक नाबाद रहे, जबकि मिचेल स्टार्क ने 300वां इंटरनेशनल मैच खेला।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia vs England, 5th Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। रविवार को शुरू हुए टेस्ट के पहले दिन बारिश की बजह से आधे से ज्यादा खेल में खलल पड़ गया। पहले दिन का खेल बारिश और खराब रोशनी की वजह से प्रभावित रहा और सिर्फ 45 ओवर का खेल हो सका।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए थे। इंग्लैंड की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए जैक क्राली और बेन डेकट आए थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की। क्राली 16 और बेन डकेट 27 रन बनाकर आउट हुए। जैकब बेथल 51 रन बनाकर आउट हुए। बेथल के रूप में इंग्लैंड ने जब अपना तीसरा विकेट 51 रन पर गंवाया, उस समय टीम के बल्लेबाजी क्रम के एक बार फिर से बिखरने का खतरा था, लेकिन जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाल लिया।
चौथे विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी
दोनों चौथे विकेट के लिए अब तक 160 रन की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं। साझेदारी के दौरान दोनों बल्लेबाजों की तरफ से दर्शनीय शॉट और विकेटों के बीच शानदार दौड़ देखने को मिली। खेल रोके जाने तक जो रूट 103 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 72 रन और हैरी ब्रूक 92 गेंद पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 78 रन बनाकर नाबाद थे। लंबे इंतजार के बाद भी जब मौसम साफ नहीं हुआ तो अंपायरों ने दिन का खेल समाप्त करने का निर्णय लिया।
सम्बंधित ख़बरें
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
यह भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क ने सिडनी टेस्ट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा करने वाले…
दूसरे दिन जब खेल शुरू होगा तो इन दोनों बल्लेबाजों पर नजर रहेगी कि ये अपना शतक पूरा कर पाते हैं या नहीं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क, माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड ने 1-1 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का यह आखिरी टेस्ट है। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-1 से आगे चल रही है।
मिचेल स्टार्क का 300वां इंटरनेशनल मैच
सिडनी टेस्ट में उतरते ही मिचेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया। वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली के बाद सिर्फ तीसरे तेज गेंदबाज हैं। मिचेल स्टार्क SCG (सिडनी क्रिकेट ग्राउंड) में अपना 105वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने 130 वनडे और 65 T20I मैचों में भी हिस्सा लिया है। स्टार्क अब तक कुल 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 14वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं, जो एक शानदार उपलब्धि है।
