IND vs NZ Test: 8 गेंदबाज आजमाने के बाद भी जीत नहीं दिला सके गिल, मेडन ओवर और साझेदारी के बने कई अनोखे रिकॉर्ड

Wellington Test Draw: वेलिंगटन टेस्ट में 8 गेंदबाजों के इस्तेमाल और 352 रनों की बढ़त के बावजूद भारत को जीत नहीं मिली। सपाट पिच पर मैच ड्रॉ होने से कई दिलचस्प रिकॉर्ड बने।
India vs New Zealand Wellington Test Match Results
भारतीय टीम के खिलाड़ीसोर्स: एक्स/@BCCI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से दोनों टीमों को मिले चार-चार अंक

  • भारत ने 9 विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की पारी

  • पहली सात साझेदारियों में 50 से ज्यादा रन का विश्व रिकॉर्ड

  • भारत ने पारी में आजमाए आठ या उससे ज्यादा गेंदबाज

  • WTC 2025-27 चक्र में बने सबसे ज्यादा 42 मेडन ओवर

India vs New Zealand First Test Match Results: पूरे ओवर खत्म होने के पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मान लिया कि आखिरी एक घंटे में न्यूजीलैंड के बचे हुए 5 विकेट लेना मुमकिन नहीं है, इसलिए वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त करने पर राजी हो गए। इस नतीजे के बाद दोनों टीमों को चार-चार अंक मिले हैं। अगले साल जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में शामिल होने की इच्छा रखने वाले भारत के लिए यह ड्रॉ ज्यादा फायदेमंद नहीं है। बल्लेबाजों की मदद कर रही पिच पर 8 भारतीय गेंदबाजों को खूब पसीना बहाना पड़ा, लेकिन टीम को एक बार फिर जीत से वंचित रहना पड़ा।

भारत ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के 5 विकेट महज 70 रन पर गिरा दिए थे, लेकिन इसके बाद पिच पूरी तरह सपाट हो गई। मेजबान टीम के लिए हेनरी निकोल्स ने नाबाद 175 और ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन बनाकर टीम को 368 रनों तक पहुंचाया।

जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने भी जमकर रन बटोरे। केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतक जड़े, शुभमन गिल ने 98 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल ने 80-80 रनों की पारियां खेलीं।

भारत की ओर से पहली सात साझेदारियों में से हर एक में 50 से अधिक रन बने, जो टेस्ट क्रिकेट का नया विश्व रिकॉर्ड है। भारत ने 9 विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित की और 352 रनों की विशाल बढ़त ली।

8 गेंदबाजों का इस्तेमाल करने के बाद भी नही मिली जीत

यह टेस्ट इतिहास में 28वीं बार था जब भारत ने एक पारी में आठ या उससे ज्यादा गेंदबाज आजमाए। इससे पहले अगस्त में कोलंबो टेस्ट में भी ऐसा हुआ था। यहां पर भी ऐसा संयोग बना जो इसके पहले केवल 2 बार हुआ था। 1963/64 और 1952-53 के बाद लगातार दो टेस्ट में ऐसा करने का दुर्लभ संयोग है।

आप ने देखा कि पांचवें दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट चाहिए थे। दोनों पारियों में शून्य पर आउट होने वाले टॉम लैथम और हेनरी निकोल्स के बाद भारत ने डेवोन कॉनवे (65), रचिन रवींद्र (37) और टॉम ब्लंडेल को आउट कर उम्मीद जगाई। लेकिन डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने मजबूत डिफेंस दिखाया। आकाश दीप द्वारा मिशेल का आसान रन-आउट छोड़ना भी भारत को भारी पड़ा।

India vs New Zealand Wellington Test Match Results
IND vs NZ Test Draw: जिसका डर था वही हुआ, 15 ओवर पहले ही मैच खत्म कर कप्तान शुभमन गिल बने विलन

मिशेल-फिलिप्स की साझेदारी से टली हार

डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स ने मिलकर 43 ओवर बल्लेबाजी की। यही टीम की हार बचाने का कारण बनी। आपके यह बता दें कि 21वीं सदी में न्यूजीलैंड के लिए किसी ड्रॉ टेस्ट की तीसरी पारी में छठे विकेट या उससे नीचे की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस मामले में टॉप पर 2014 में इसी मैदान पर भारत के खिलाफ ब्रेंडन मैकुलम और बीजे वॉटलिंग का रिकॉर्ड है, जिसके दौरान दोनों ने 123 ओवरों तक बल्लेबाजी करके 352 रन ठोंक डाले थे।

42 मेडन ओवर का रिकॉर्ड

इस पारी में कुल 42 मेडन ओवर फेंके गए, जो WTC 2025-27 चक्र की किसी एक पारी में सर्वाधिक हैं। इससे पहले भारत ने 2015 में दिल्ली टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 89 मेडन ओवर फेंके थे। टीम इंडिया सधी व कसी गेंदबाजी की लेकिन जीत हासिल नहीं कर पायी। वह केवल मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड बनाने में सफल रही।

बेसिन रिजर्व का ऐसा है रिकॉर्ड

2015 के बाद बेसिन रिजर्व में खेले गए 15 टेस्ट मैचों में यह केवल दूसरा ड्रॉ होने वाला टेस्ट मैच है। इससे पहले दिसंबर 2018 में श्रीलंका ने 13/3 के स्कोर से उबरकर 287/3 रन बनाते हुए मैच बचाने में सफलता पायी थी।

आपको बता दें कि भारत ने एक दशक बाद अर्थात् साल 2014-15 के बाद लगातार दो टेस्ट मैच ड्रॉ खेले हैं। नहीं तो इन 10-11 सालों में कभी ऐसा नहीं हुआ कि लगातार 2 टेस्ट मैचों में कोई रिजल्ट न निकला हो।

India vs New Zealand Wellington Test Match Results
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद शुभमन गिल का बड़ा बयान, जानें अब WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया?

एक महीने में 4 टेस्ट मैच ड्रॉ होने का रिकॉर्ड

इसके अलावा, नवंबर 2026 में कुल चार टेस्ट मैच ड्रॉ हुए हैं, जिसमें सिलहट में बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह में अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, रावलपिंडी में खेला गया पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के साथ साथ आज का मुकाबला शामिल है। आपको याद होगा कि 2011 के बाद से सिर्फ मार्च 2013 और मार्च 2022 में ही एक महीने में 4 टेस्ट मैच ड्रॉ हुए थे।