T20 World Cup: आखिर क्यों भारतीय महिला गेंदबाज को पाकिस्तान के खिलाफ लगी फटकार? जानें पूरा मामला
मैच के दौरान छोटी से छोटी उपलब्धि में टीमों के लिए एक बड़ी उपलब्धि होती है और ऐसे में अगर विकेट मिल जाए तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता और क्रिकेटर जोश में होश खो बैठता है। ऐसा ही एक मामला महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे मुकाबले के दौरान हुआ है।
- Written By: प्रिया जैस
अरुंधति रेड्डी (सौजन्य-एक्स)
दुबई: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मैच होता है तो सभी जानते है ऐसे में ये मैच दोनों ही टीमों के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है। बात जब वर्ल्ड कप की हो तो माहौल और उत्साह भी कुछ और ही बन जाता है। मैच के दौरान छोटी से छोटी उपलब्धि में टीमों के लिए एक बड़ी उपलब्धि होती है और ऐसे में अगर विकेट मिल जाए तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता और क्रिकेटर जोश में होश खो बैठता है।
ऐसा ही एक मामला महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे मुकाबले के दौरान हुआ है। भारत की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को यहां महिला टी20 विश्व कप मैच के दौरान पाकिस्तान की निदा डार को आउट करने के बाद इतना खुश हुई की वे अपनी भावनाओं पर संयम नहीं बरत पाई। इस कारण आक्रामक भाव भंगिमा दिखाने पर सोमवार को फटकार लगाई गई।
आचार संहिता का किया उल्लंघन
अरुंधति रेड्डी ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाप वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में पर भारत की छह विकेट की जीत में तीन विकेट लिए थे। जब अरुंधति ने पाकिस्तान की पारी के 20वें ओवर में डार को आउट किया तो वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकी और उन्होंने डार को इशारों से पवेलियन वापस जाने को कहा।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20I Challenge Trophy का शेड्यूल किया, ICC पहली बार 5 टीमों के साथ कराएगा ये टूर्नामेंट
ODI World Cup 2027: विश्व कप के लिए ICC का नया समीकरण, ये 4 टीमें रेस में निकली सबसे आगे
क्रिकेट जगत में नए धमाके की तैयारी! एशिया कप की तर्ज पर शुरू होगा नया T20 टूर्नामेंट, जानें कब से होगा आगाज
ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए भारत के दो खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, टी20 वर्ल्ड कप में किया था लाजवाब प्रदर्शन
Arundhati Reddy 🔥🔥 pic.twitter.com/VWZcrNHfmW — Suresh Kumar (@SureshK84102899) October 6, 2024
आईसीसी से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ (अरुंधति) रेड्डी को खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान ‘ऐसी भाषा, कार्यों या इशारों’ का उपयोग करने से संबंधित है जो अपमानजनक हैं और आउट होने वाले बल्लेबाज की आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़का सकते हैं।”
मिला डिमैरिट अंक
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘इसके अलावा, रेड्डी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमैरिट अंक जोड़ा गया है। यह 24 महीने की अवधि में उनका पहला अपराध है।” अरुंधति रेड्डी ने अपराध और सजा स्वीकार कर लिया है। यह आरोप उन पर मैदानी अंपायर एलोइस शेरिडन और लॉरेन एजेनबैग के साथ तीसरे अंपायर जैकलीन विलियम्स और चौथे अंपायर क्लेयर पोलोसाक ने लगाया था।
यह भी पढ़ें- PAK vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में इस जोड़ी ने कर दिखाया कारनामा, तोड़े रिकॉर्ड, भारत से अब भी है पीछे
लेवल एक के उल्लंघनों में न्यूनतम जुर्माने की बात करें तो वो आधिकारिक फटकार लगाई जाती है और अगर अधिकतम जुर्माने में खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत रकम कम कर दी जाती है और एक या दो डिमैरिट अंक दिए जाते हैं। जब कोई खिलाड़ी 24 महीने की अवधि के भीतर चार या अधिक डिमैरिट अंकों तक पहुंचता है, तो वह अंक निलंबन अंक में बदल जाता है और खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।
यह भी पढ़ें- AUS vs NZ: भारत से जीतना यानी वर्ल्ड कप की ओर कदम बढ़ाना है, मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड कप्तान सोफी डिवाइन
(एजेंसी इनपुट के साथ)
