अर्शदीप सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 34वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लेते ही इतिहास रच दिया। वो पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।यह ऐतिहासिक मुकाम उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में हासिल किया।
पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच 14 ओवर प्रति साइड के मुकाबले में अर्शदीप को इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी, जो उन्होंने तीसरी ही गेंद पर फिल साल्ट को आउट कर पूरा कर लिया। यह अर्शदीप का 72वां मैच था और अब उनके नाम 85 विकेट दर्ज हो चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पीयूष चावला के नाम था, जिन्होंने 87 मैचों में 84 विकेट लिए थे।
स्थान | खिलाड़ी का नाम | मैच खेले | विकेट | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |
---|---|---|---|---|
1 | अर्शदीप सिंह | 71* | 85* | 5/32 |
2 | पीयूष चावला | 87 | 84 | 4/17 |
3 | संदीप शर्मा | 61 | 73 | 4/20 |
4 | अक्षर पटेल | 68 | 61 | 4/21 |
5 | मोहम्मद शमी | 42 | 58 | 3/15 |
अर्शदीप ने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू किया था और तभी से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2022 की मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें रिटेन किया और 2025 की मेगा नीलामी में RTM कार्ड के जरिए ₹18 करोड़ में साइन किया। उन्होंने पंजाब के लिए शानदार प्रदर्शन किया।
आरसीबी के खिलाफ पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने फिल साल्ट और विराट कोहली को आउट करके उनके बड़ा झटका दिया। अर्शदीप ने पहले ओवर में फिल साल्ट को आउट किया। उसके बाद विराट कोहली को अपना शिकार बनाया। इस मैच में अर्शदीप ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना टी20 डेब्यू करने के बाद से अर्शदीप ने 63 मैच खेले हैं और 99 बल्लेबाज़ों को आउट किया है। वह टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। टी20 क्रिकेट में भारत के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी। वो टूर्नामेंट के संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।