सानिया चंडोक के हुए अर्जुन तेंदुलकर, मायानगरी में लिए सात फेरे; पुष्प वर्षा करते नजर आए सचिन
Arjun Tendulkar: युवा क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लिए। शादी की कई खूबसूरत झलकियां और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आए, वे देखते ही देखते वायरल हो गई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक (फोटो-सोशल मीडिया)
Arjun-Saaniya’s Wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा ऑल-राउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने एंटरप्रेन्योर सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत कर ली है। यह शादी गुरुवार को मुंबई में एक निजी और पारिवारिक समारोह के बीच संपन्न हुई। शादी की कई खूबसूरत झलकियां और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आए, वे देखते ही देखते वायरल हो गए और फैंस नवविवाहित जोड़े को लगातार शुभकामनाएं देने लगे।
शादी के दौरान सबसे भावुक और खुशी भरा पल तब देखने को मिला जब सचिन तेंदुलकर अपने बेटे और बहू पर फूल बरसाते नजर आए। चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में यह समारोह बेहद सादगी और गर्मजोशी के साथ संपन्न हुआ।
Arjun Tendulkar, the son of Sachin Tendulkar, got married to Saaniya Chandhok today in Mumbai.❤️ Congratulations to Arjun and Saaniya. Best wishes for a happy life together. 💐 pic.twitter.com/HhkU9is64F — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 5, 2026
सम्बंधित ख़बरें
CSK ने आयुष म्हात्रे की जगह इस धाकड़ खिलाड़ी को टीम में किया शामिल, मुंबई इंडियंस के लिए कर चुका है कमाल
DC के लिए राहत की खबर…इस दिन टीम में जुड़ेंगे मिचेल स्टार्क, इस खतरनाक टीम के सामने करेंगे सीजन की शुरूआत
IPL 2026: इकाना में चौके-छक्कों के बीच चले लात-घूंसे! स्टैंड्स में भिड़े फैंस, देखें VIDEO
क्रिकेट जगत में सनसनी: कोच पर हमले और हत्या के प्रयास में 3 क्रिकेटर सस्पेंड, तत्काल प्रभाव से हुई कार्रवाई
अगस्त में हुई थी सगाई
अर्जुन और सानिया ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और परिवारों के बीच भी काफी समय से घनिष्ठ संबंध बताए जाते हैं। सानिया चंडोक एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं और एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह मुंबई के जाने-माने उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लंबे समय से तेंदुलकर परिवार के करीबी लोगों में शामिल रही हैं।
क्रिकेट में बना रहे हैं अपनी पहचान
अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई से करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने गोवा के लिए खेलते हुए खुद को एक भरोसेमंद बॉलिंग ऑल-राउंडर के रूप में स्थापित किया है। इसके अलावा वह मुंबई इंडियंस के साथ भी जुड़े रहे हैं और हाल ही में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया है, जिससे उनके आईपीएल करियर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: एक दिन पहले IPL की प्रैक्टिस और आज मेहंदी सेरेमनी…अर्जुन तेंदुलकर का डेडिकेशन देख हर कोई हैरान, देखें VIDEO
संगीत में सारा का डांस हुआ वायरल
शादी से पहले हुए संगीत समारोह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Sara Tendulkar dancing at the sangeet ceremony of her brother Arjun Tendulkar. 💃✨ pic.twitter.com/fltLHqIdYC — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 5, 2026
शादी में पहुंचे कई बड़े नाम
इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ समारोह में शामिल होते देखे गए। वहीं खबरों के अनुसार, सचिन तेंदुलकर ने देश के कई बड़े नेताओं को भी इस शादी का निमंत्रण भेजा था, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं।
