Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BCB को मिला नया अध्यक्ष, फारूक अहमद की जगह अमिनुल इस्लाम के हाथों में क्रिकेट की कमान

अमीनुल इस्लाम को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने फारुक अहमद की जगह ली, जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव के बाद हटाया गया। फारुक का कार्यकाल विवादों और बीपीएल से जुड़े मुद्दों से घिरा रहा।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 30, 2025 | 10:20 PM

अनिमुल इस्लाम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के नए अध्यक्ष अब पूर्व राष्ट्रीय टीम के कप्तान अमिनुल इस्लाम बन गए हैं। उन्होंने फारूक अहमद की जगह ली है, जिन्हें विश्वास मत (नो-कॉन्फिडेंस मोशन) और कई विवादों के बाद हटा दिया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार यह फैसला ढाका में शुक्रवार को हुए बोर्ड मीटिंग में लिया गया। इससे एक दिन पहले ही खेल मंत्रालय ने फारूक को बोर्ड के प्रतिनिधि पद से हटा दिया था, जिससे वह स्वचालित रूप से अध्यक्ष पद के अयोग्य हो गए।

अमिनुल इस्लाम ने 1999 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की कप्तानी की थी और 2000 में देश का पहला टेस्ट शतक बनाया था। क्रिकेट में शानदार उपलब्धि हासिल करने के बाद अब एक मुश्किल समय में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बने हैं। वे मेलबर्न में ICC डेवेलपमेंट मैनेजर की अपनी नौकरी से छुट्टी लेकर इस भूमिका में आए हैं। वे अक्टूबर 2025 में होने वाले अगले बोर्ड चुनाव तक इस पद पर रहेंगे।

नो-कॉन्फिडेंस मोशन के बाद गई फारूक की कुर्सी

फारूक की विदाई तब शुरू हुई जब बोर्ड के 8 निदेशकों ने उनके खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन दिया। इसके बाद एक जांच समिति ने BPL (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में भ्रष्टाचार के आरोपों की रिपोर्ट दी, जिसके आधार पर खेल मंत्रालय ने कार्रवाई की। यह प्रस्ताव नजमुल अबेदीन फहीम ने भी साइन किया था, जो बोर्ड में मंत्रालय के दूसरे प्रतिनिधि थे।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup 2026 से पहले फिट हुए जोश हेजलवुड, इस टूर्नामेंट में स्टार्क के साथ दिखेंगे खेलते

हादी हत्याकांड पर बांग्लादेश में बवाल; सड़कों पर कट्टरपंथी, भारतीयों के वर्क परमिट रद्द करने की मांग

चुनाव से पहले बांग्लादेश में मचा सियासी हड़कंप! ये पार्टी बना सकती है सरकार, ओपिनियन पोल ने चौंकाया

बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम…24 घंटे में दूसरी हत्या, किराना व्यवसायी को घोंपा चाकू

रोहित शर्मा का गुडलक बना गुजरात टाइटंस का बैडलक, पांच गेंदों में दे दिया दो जीवनदान

फारूक को 21 अगस्त 2024 को नजमुल हसन के इस्तीफे के बाद BCB अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन उनका कार्यकाल विवादों से भरा रहा। उन्होंने आते ही मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा पर सवाल उठाए और दो महीने के अंदर उन्हें हटा दिया, वो भी बिना बोर्ड से सलाह लिए। जो BCB के संविधान के खिलाफ था। इससे बोर्ड के अन्य सदस्यों के साथ उनके रिश्ते बिगड़ गए।

इस कारण से सरकार ने लिया फैसला

BPL के दौरान सबसे बड़ा विवाद तब हुआ जब दुर्बार राजशाही फ्रेंचाइज़ी ने खिलाड़ियों को समय पर पैसे नहीं दिए और होटल का बिल भी नहीं चुकाया। इससे खिलाड़ियों ने विरोध किया और सरकार को दखल देना पड़ा। इस घटना से अंतरिम सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा और खुद डॉ. मुहम्मद यूनुस ने इस मामले में दखल दिया। जो इस सरकार के प्रमुख हैं।

Aminul islam becomes new bcb president

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2025 | 10:18 PM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Bangladesh Cricket Team
  • Cricket

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.