PAK प्लेयर्स पर चला PCB का हंटर, वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर-शाहीन व आगा पर लगा लाखों का जुर्माना
T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने और भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के खिलाड़ियों पर 5 मिलियन पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगा दिया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
PAK players fined after T20 World Cup Horror Show: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत रहा। टीम टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी और सुपर-8 चरण से ही बाहर हो गई। खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों पर सख्त रुख अपनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के कई बड़े खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है, जिनमें शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और कप्तान सलमान अली आगा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों से टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन टीम लगातार दबाव में नजर आई।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा भारी जुर्माना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम की खराब परफॉर्मेंस के चलते खिलाड़ियों पर 5 मिलियन पाकिस्तानी रुपये यानी करीब 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि भारत के खिलाफ मिली हार के बाद बोर्ड ने यह कड़ा फैसला लिया। PCB अधिकारियों ने खिलाड़ियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब प्रदर्शन के आधार पर ही सुविधाएं और आर्थिक लाभ दिए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार बोर्ड का मानना है कि खिलाड़ियों को लंबे समय से ज्यादा छूट दी जा रही थी, जिसे अब खत्म करने का फैसला लिया गया है।
भारत के खिलाफ हार के बाद बढ़ी नाराजगी
टूर्नामेंट में पाकिस्तान की शुरुआत भी ज्यादा प्रभावशाली नहीं रही थी। टीम पहले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ संघर्ष करती नजर आई और मुश्किल से जीत दर्ज कर सकी। इसके बाद USA के खिलाफ जीत जरूर मिली, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले में टीम पूरी तरह दबाव में दिखी और करारी हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद फैंस के साथ-साथ बोर्ड अधिकारी भी काफी नाराज बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ियों पर जुर्माना पहले ही लागू कर दिया गया है और आगे भी प्रदर्शन के आधार पर सख्त फैसले लिए जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान महिला टीम का ऐलान, जानिए कौन संभालेगा T20 और वनडे टीमों की कमान
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें: आईपीएल 2026 की तैयारी और माही का मजाक, नेट्स में धोनी का फनी अंदाज देख फैंस हुए लोटपोट
कैटेगरी के हिसाब से खिलाड़ियों की सैलरी संरचना
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की सैलरी अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार तय होती है। A कैटेगरी के खिलाड़ियों को हर महीने 4.5 मिलियन पाकिस्तानी रुपये सैलरी के साथ ICC रेवेन्यू से अतिरिक्त हिस्सा मिलता है। B कैटेगरी के खिलाड़ियों को 3 मिलियन रुपये मासिक वेतन और अलग से ICC शेयर दिया जाता है। वहीं C कैटेगरी के खिलाड़ियों को 1 मिलियन रुपये और D कैटेगरी के खिलाड़ियों को 750,000 रुपये मासिक सैलरी मिलती है। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को मैच फीस और अन्य बोनस भी अलग से प्रदान किए जाते हैं।
