Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2025: पंजाब से मिली हार के बाद अजिंक्य रहाणे ने अपने ही खिलाड़ियों को लताड़ा, कहा- सिर्फ छक्के मारने से….

पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद अजिंक्य रहाणे ने बल्लेबाजों में खेल जागरूकता की कमी थी और उन्होंने उन्हें याद दिलाया कि टी20 प्रारूप में स्ट्राइक रोटेट करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि छक्के मारना।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 16, 2025 | 02:03 PM

अजिंक्य रहाणे (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रनों से हराया। यह हार कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे को काफी चुभी। उन्होंने अपने ही खिलाड़ियों को लताड़ लगा दी। इस हार के बाद उन्होंने बल्लेबाजों में जगरूकता की कमी स्वीकार की।

लो स्कोरिंग टोटल में 112 रन का पीछा करते हुए कोलकाता को 16 रनों से हार मिली। पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन पर आउट हो गई लेकिन उसके गेंदबाजों ने कोलकाता की टीम को केवल 95 रन पर ढ़ेर कर दिया। पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद अजिंक्य रहाणे ने बल्लेबाजों में खेल जागरूकता की कमी (परिस्थितियों के अनुसार नहीं खेल पाना) थी और उन्होंने उन्हें याद दिलाया कि टी20 प्रारूप में स्ट्राइक रोटेट करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि छक्के मारना।

हमें चुनौती का डटकर सामना करने की जरूरत

रहाणे ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह सपाट विकेट नहीं था। इससे गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल रही थी। हमें उनकी चुनौती का डटकर सामना करने की जरूरत थी। टी20 में कभी-कभी मेडन ओवर जाने से भी नुकसान नहीं होता। इसी तरह से परिस्थितियों के अनुसार 70 या 80 का स्ट्राइक रेट भी बुरा नहीं होता।

स्ट्राइक रोटेट करना भी जरूरी

उन्होंने कहा कि हमें बल्लेबाजी यूनिट के रूप में स्ट्राइक रोटेट करने पर भी ध्यान देना है। मेरा मानना है कि टी20 क्रिकेट में केवल छक्के मारना सब कुछ नहीं होता। आजकल हम देख रहे हैं कि प्रत्येक बल्लेबाज लंबे शॉट खेलना चाहता है। वह मैदान पर अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज करना चाहता है। रहाणे ने कहा कि यह परिस्थितियों का अच्छी तरह से आकलन करने से जुड़ा है। एक बल्लेबाज के रूप में आपके पास खेल के प्रति जागरूकता होनी चाहिए। हमारे बल्लेबाजों में इसका अभाव था।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रहाणे ने हार की जिम्मेदारी अपने सर ली

रहाणे ने हार की जिम्मेदारी ली लेकिन उम्मीद जताई कि उनके बल्लेबाज आगे अपने खेल में सुधार करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं एक कप्तान के रूप में (हार की) जिम्मेदारी लेता हूं। लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे यकीन है कि सभी खिलाड़ी, विशेषकर बल्लेबाज, अपने खेल के बारे में सोचेंगे और आगामी मैचों में सुधार करेंगे।

Ajinkya rahane says our batsmen lacked game awareness

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2025 | 02:02 PM

Topics:  

  • Ajinkya Rahane
  • IPL
  • Kolkata Knight Riders
  • Punjab Kings

सम्बंधित ख़बरें

1

IPL 2026: रेप केस में यश दयाल की बेल खारिज, विराट कोहली की RCB में टेंशन

2

चोरी की चोरी, ऊपर से सीनाजोरी! लंदन में पार्टी और भारत पर तंज, खून खौला देगा मोदी-माल्या का ये VIDEO

3

अक्षर पटेल की होगी छुट्टी! दिल्ली कैपिटल्स कप्तान बदलने की तैयारी में, इस खिलाड़ी को दी जाएगी कमान

4

LSG का मास्टरस्ट्रोक! IPL से पहले दक्षिण अफ्रीका भेजे जाएंगे लखनऊ के गेंदबाज, अभी से शुरू हुई तैयारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.