Ranji Trophy 2025-26 के दूसरे राउंड से पहले मुंबई को लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज हुआ टूर्नामेंट से बाहर
Ajinkya Rahane: मुंबई के स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी 2026-26 के दूसरे राउंड से बाहर हो गए हैं। रहाणे निजी कारणों से सीजन के रेड बॉल मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अजिंक्य रहाणे (फोटो-सोशल मीडिया)
Ajinkya Rahane withdrawn from Ranji Trophy: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे राउंड की शुरुआत 22 जनवरी से होगी। इस राउंड के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और मुंबई टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। रहाणे अब इस सीजन में रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेलते नहीं दिखेंगे।
अजिंक्य रहाणे ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को जानकारी दी है कि वह निजी कारणों से सीजन के रेड बॉल मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। मुंबई टीम लीग के दूसरे स्टेज के लिए नए खिलाड़ियों के साथ चयन करेगी। रणजी ट्रॉफी में मुंबई को हैदराबाद और दिल्ली के खिलाफ अहम मैच खेलने हैं।
रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने 2023-24 में जीता था खिताब
रहाणे ने 2025-26 के घरेलू सीजन से पहले मुंबई की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद शार्दुल ठाकुर को मुंबई का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने 2023-24 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था और सात साल का सूखा खत्म किया था। पिछले सीजन में मुंबई रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में विदर्भ से हार गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Kiran Powar बने असम टीम के नए मुख्य कोच, रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र से संभालेंगे जिम्मेदारी
अजिंक्य रहाणे का शर्मनाक रिकॉर्ड, बैक टू बैक डक ने बढ़ाई मुश्किलें, इस बदनाम लिस्ट में किया टॉप
IPL 2026 KKR vs RR Highlights: कोलकाता ने जीता सीजन का पहला मुकाबला, रिंकू सिंह और अनुकूल ने पार लगाई नैया
KKR की 5वीं हार पर अजिंक्य रहाणे का फूटा गुस्सा, जानिए किसे बताया हार का सबसे बड़ा गुनहगार?
अजिंक्य रहाणे का करियर
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रहाणे मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। 2007 से 2025 तक 80 मैचों में उन्होंने 57.18 की औसत से 6,141 रन बनाए। रहाणे सिर्फ वसीम जाफर से पीछे हैं। मुंबई के लिए रहाणे ने 19 शतक लगाए हैं। अजिंक्य रहाणे ने न सिर्फ मुंबई और भारतीय घरेलू क्रिकेट बल्कि भारतीय टीम के भी बड़े बल्लेबाज रहे हैं। अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने भारतीय टीम को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दिलायी थी।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ, 1st T20I: भारतीय खिलाड़ी 17 जनवरी को पहुंचेंगे नागपुर, एयरपोर्ट पर दिनभर रहेगा हलचल
जुलाई 2023 के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे रहाणे ने भारतीय टीम के लिए 85 टेस्ट की 144 पारियों में 12 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए 5,077 रन बनाए हैं। इसके अलावा 90 वनडे में 3 शतक और 24 अर्धशतक की मदद से 2,962 और 20 टी20 में 1 अर्धशतक की मदद से 375 रन उनके नाम दर्ज हैं।
IPL 2026 में दिखेंगे रहाणे
आईपीएल 2026 में अजिंक्य रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते दिखेंगे। उम्मीद है कि रहाणे इस सीजन में टीम की कमान संभालेंगे। केकेआर का पिछला सीजन कुछ खासा अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में इस बार कोलकाता ने लगभग पूरी टीम ही बदल दी है।
