-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Aiden Markram Made Three Records In The Wtc Final Match
दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए एडन मार्करम, WTC फाइनल में बनाए ये तीन रिकॉर्ड
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
एडन मार्करम ने WTC फाइनल में बेहतरीन शतक लगाया। इस मैच में उन्होंने 207 गेंदों का सामना करते हुए 136 रन की शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने आईसीसी फाइनल में तीन कीर्तिमान स्थापित किए।

एडन मार्करम ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में बनाए तीन रिकॉर्ड (फोटो- सोशल मीडिया)
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीत लिया है। मैच में साउथ अफ्रीका के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज एडन मार्करम ने कमाल की पारी खेली और सेंचुरी ठोक अपनी टीम की जीत तय कर दी। साउथ अफ्रीका की इस जीत में एडन मार्करम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी के खिताबी मुकाबले की दूसरी पारी में एडन मार्करम ने बेहतरीन अंदाज में शतक लगाया। इस मैच में उन्होंने 207 गेंदों का सामना करते हुए 136 रन की शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने आईसीसी फाइनल में तीन कीर्तिमान स्थापित किए।
एडन मार्करम ने बनाए ये तीन रिकॉर्ड
1. डब्ल्यूटीसी फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच पाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने एडम मार्करम
सम्बंधित ख़बरें
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, WTC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, भारत से आगे निकली बांग्लादेश
WTC Points Table: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर बिगाड़ा पड़ोसी टीम का खेल, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली
अहमदाबाद में दिखा रबाडा और कोहली के बीच संघर्ष, लगातार पांच चौके खाने के बाद गेंदबाज ने ऐसे लिया बदला
2. आईसीसी फाइनल में लॉर्ड्स के मैदान पर प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले 7वें खिलाड़ी बने।
3. अंडर 19 विश्वकप और डब्ल्यूटीसी खिताब में जुड़ा नाम।
मार्करम ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का ख्वाब
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 में चौथी पारी के दौरान साउथ अफ्रीका को जीत के लिए कुल 282 रन की जरूरत थी। ऐसे में हर किसी को लग रहा था कि साउथ अफ्रीका इस मुकाबले को हार सकती है, क्योंकि चौथी पारी में इतना बड़ा स्कोर चेज कर आसान नहीं था। वहीं, एडन मार्करम इन सबसे से इतर किसी अन्य सोच के साथ ही मैदान पर उतरे थे। उन्होंने लोगों के द्वारा लगाए जा रहे कयासों को गलत साबित करते हुए साउथ अफ्रीका को ऐतिहासिक जीत दिला दी।
चौथी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडन मार्करम को आउट करने के लिए बेताब दिखे, लेकिन उन्होंने मैच जीत के करीब पहुंचने तक अपना विकेट संभालकर रखा। जब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी, तब उन्हें जोश हेजलवुड आउट कर पाए। खिताबी मुकाबले में एडन मार्करम ने 136 रन की यादगार पारी खेली।
साउथ अफ्रीका की इस ऐतिहासिक जीत में तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहली पारी में 5 तो दूसरी पारी में 4 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस हिसाब से टेस्ट के खिताबी मुकाबले में रबाडा ने कुल 9 विकेट अपने नाम किए।
अनहोनी को होनी कर रहा साल 2025…होबार्ट हरिकेन्स और RCB को मिली पहली ट्रॉफी
रबाडा के अलावा पहली पारी में मार्को यानसन 3 तो केशव महाराज और एडन मार्करम ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। वहीं, दूसरी पारी में लुंगी एडगिनी ने 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मार्को यानसन, वियान मुल्डर और एडन मार्कर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
Aiden markram made three records in the wtc final match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कानपुर जू का हिप्पो ‘सतीश’ जाएगा इंदौर, 20 हजार लीटर पानी के साथ तय करेगा 700 किमी का सफर
Jul 03, 2026 | 03:00 PMगुब्बारों से बना डांसिंग इंसान! शख्स की गजब क्रिएटिविटी देख लोग बोले- ये तो अलग ही लेवल है
Jul 03, 2026 | 02:59 PMअमरावती में सफाई कर्मी पर हमला, विरोध में शहरभर की कचरा संकलन सेवा ठप
Jul 03, 2026 | 02:57 PMदिल्ली में वायु प्रदूषण पर बड़ा वार, 8,300 करोड़ की ‘स्वच्छ हवा, स्वास्थ्य दिल्ली’ परियोजना शुरू
Jul 03, 2026 | 02:57 PMगोंदिया के श्रीरामपुर पुनर्वास कॉलोनी के जिलापरीक्षद स्कूल में छात्र संख्या हुई ‘शून्य’, लगा ताला
Jul 03, 2026 | 02:54 PMनागपुर में दोहरे कत्ल से सनसनी: भांडेवाड़ी में क्रिमिनल की हत्या; कामठी में लिव-इन पार्टनर ने महिला को मार डाल
Jul 03, 2026 | 02:51 PM5.5 साल बाद अचानक गई नौकरी, कैमरे पर छलका युवती का दर्द; बोली- अब फिर से सब कुछ शुरू करना होगा
Jul 03, 2026 | 02:49 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














