- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ai Predicts Ipl 2026 Winner Mi Rcb Srh Dc Title Race Analysis No Csk In Top Contenders
IPL 2026 Prediction: ये है AI की भविष्यवाणी, बताया इन 4 टीमों से बनेगा कोई चैंपियन, CSK को लिस्ट से किया बाहर
IPL 2026 AI Prediction: आईपीएल 2026 के विजेता को लेकर एआई ने भविष्यवाणी की है। चार टीमों को खिताब का दावेदार बताया गया है, लेकिन इस लिस्ट में सीएसके को जगह नहीं मिली है।
- Written By: संजय बिष्ट

महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
AI predicts the IPL 2026 Champion: आईपीएल जैसे ही शुरू होता है, सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इस बार ट्रॉफी कौन उठाएगा। दस टीमों के बीच यह भविष्यवाणी करना आसान नहीं होता, लेकिन इस बार एआई ने संभावित विजेताओं को लेकर दिलचस्प अनुमान लगाया है। खास बात यह है कि इस सूची में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को जगह नहीं मिली है, जिसने फैंस को चौंका दिया है।
चार टीमों को बताया सबसे मजबूत दावेदार
एआई टूल गूगल जेमिनी के अनुसार आईपीएल 2026 में चार टीमें खिताब जीतने की प्रबल दावेदार हैं। इनमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स शामिल हैं। एआई ने इन टीमों के स्क्वॉड, संतुलन और हालिया प्रदर्शन के आधार पर यह भविष्यवाणी की है।
मुंबई इंडियंस और आरसीबी की मजबूत दावेदारी
एआई के मुताबिक मुंबई इंडियंस इस बार खिताब जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है। टीम के पास रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं। वहीं आरसीबी भी डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगी। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम के पास विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार और फिल साल्ट जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी
‘वे हमारा सहयोग नहीं कर रहे…’, IPL टीम मालिकों पर भड़का BCCI; दे डाली सीधी चेतावनी
दोस्ती, खराब प्रदर्शन या फिर फिर कप्तान के खिलाफ गुटबाजी! IPL 2026 में MI की बर्बादी के पीछे का क्या है कारण?
भारतीय T20 टीम में हो भुवनेश्वर कुमार की वापसी…, पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में
सनराइजर्स हैदराबाद को भी एआई ने संतुलित टीम बताया है। हालांकि शुरुआती मैचों में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी चुनौती बन सकती है, लेकिन ईशान किशन की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो अक्षर पटेल की अगुवाई में टीम का संतुलन मजबूत नजर आता है। केएल राहुल के आने से बल्लेबाजी मजबूत हुई है, जबकि मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज टीम को बढ़त दिला सकते हैं।
मुंबई इंडियंस सबसे आगे
जब एआई से एक टीम चुनने को कहा गया, तो उसने मुंबई इंडियंस को सबसे बड़ा दावेदार बताया। टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी के साथ जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी जोड़ी है। दीपक चाहर की मौजूदगी से टीम और भी मजबूत हो जाती है।
ये भी पढ़ें: CCTV पर पुलिस का पहरा और AI का ‘कवच’, जानें क्यों RCB को अपनी तिजोरी से खर्च करने पड़े 7 करोड़?
सीएसके क्यों नहीं है इस लिस्ट में?
एआई के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स इस बार उतनी मजबूत नजर नहीं आ रही है। टीम के पास डेथ ओवर्स में प्रभावी गेंदबाजों की कमी है। नाथन ऐलिस के चोटिल होने से यह कमजोरी और बढ़ गई है। खलील अहमद और मैट हेनरी शुरुआत में अच्छे हैं, लेकिन अंत के ओवरों में महंगे साबित हो सकते हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा जैसे ऑलराउंडर की कमी भी टीम को खल सकती है। ऐसे में एआई ने सीएसके को संभावित विजेताओं की सूची से बाहर रखा है।
Ai predicts ipl 2026 winner mi rcb srh dc title race analysis no csk in top contenders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पांच देशों के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, यूएई से लेकर नॉर्वे तक; इन अहम मुद्दों को लेकर होगी चर्चा
May 11, 2026 | 10:13 PMAyurvedic: इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त! जानिए औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे
May 11, 2026 | 10:05 PMकोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
May 11, 2026 | 10:04 PMव्हाइट हाउस शूटआउट केस में बड़ा मोड़! आरोपी शख्स ने कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह, अब क्या करेंगे ट्रंप?
May 11, 2026 | 09:59 PM‘ASI ने सर्वे में तय मानकों का पालन नहीं किया…’, भोजशाला को लेकर मुस्लिम पक्ष ने उठाए सवाल; रखीं यह दलील
May 11, 2026 | 09:54 PMFitkari:फिटकरी से दूर करें चेहरे की झाइयां होंगी, इस्तेमाल का तरीका सही हो, यहां जानिए
May 11, 2026 | 09:42 PMममता सरकार में मंत्री रहे सुजीत बोस गिरफ्तार, जानें ED ने किस मामले में की कार्रवाई
May 11, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














