रोहित शर्मा के संन्यास से भारतीय टीम के पास ये दो बेहतर विकल्प हैं मौजूद, इंग्लैंड सीरीज में कर सकते हैं ओपनिंग
ये दोनों खिलाड़ी कौशल के तौर पर रोहित शर्मा से कम नहीं हैं। एक खिलाड़ी टेस्ट फॉर्मेट में 58 मुकाबले खेल चुका है तो वहीं, दूसरा को आउंटी क्रिकेट खेलने का भरपूर अनुभव है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 के बीच अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। जिसके बाद उनके फैंस को एक बड़ा झटका लगा। रोहित शर्मा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इसी साल 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस सीरीज में उस वक्त के कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि वो टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। अब जाकर उस वक्त के कयास सच साबित हो चुके हैं।
इस वक्त आईपीएल 2025 का आयोजन चल रहा है। इसके बाद भारतीय टीम को पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि रोहित शर्मा की जगह कौन ओपनिंग करेगा? इस लेख में हम आपको उनकी गैरमौजूदगी में संभावित दो ओपनर बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं।
केएल राहुल
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान जब पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा नहीं खेले थे, उस मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ने ओपनिंग की थी। इस टेस्ट में केएल राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि रोहित शर्मा की गौरमौजूदगी में भारतीय टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। पिछले कुछ समय से केएल राहुल अच्छी फॉर्म से गुजर रहे हैं। टेस्ट फॉर्मेट में केएल राहुल ने कुल 58 टेस्ट मैच खेले हैं। यहां पर केएल के बल्ले से 33.57 की ओसत के साथ कुल 3257 रन निकले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह
रोहित शर्मा नहीं जाएंगे इंग्लैंड, दौरे से पहले लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास
साई सुदर्शन
साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने खुद को बेहतरीन तरीके से साबित किया है। इसके अलावा सुदर्शन को काउंटी क्रिकेट में भी खेलने का अनुभव है। ऐसे में इंग्लैंड दौरे के लिए साई सुदर्शन बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। खबर है कि भारतीय टीम के सेलेक्टर्स उनको इस सीरीज में शामिल करने पर विचार भी कर रहे हैं। बता दें कि अब तक इस युवा हौनहार बल्लेबाज ने भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू नहीं किया है।
