5 साल बाद केन विलियमसन के बल्ले से निकला शतक, टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच को छोड़ा पीछे
विलियमसन ने अपना आखिरी शतक जून 2019 में विंडीज के खिलाफ लगाया था, जब उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड में 154 गेंदों पर 148 रन बनाए थे। इसके बाद विलियमसन ने 5 साल बाद शतक लगाया है।
- Written By: मृणाल पाठक
केन विलियमसन (सोर्स- न्यूजीलैंड एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पूर्व कप्तान केन विलियमसन के शतक की बदौलत कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को रोमांचक वनडे मैच में 6 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए मैथ्यू ब्रीट्जके के 150 रनों की बदौलत 304 रन बनाए। लेकिन जवाब में न्यूजीलैंड ने 48.4 ओवर में ही जीत हासिल कर लिया। इस मुकाबले में विलियमसन ने 5 सालों बाद शतक जड़कर 7000 रन पूरे कर लिए हैं।
दरअसल, विलियमसन ने अपना आखिरी शतक जून 2019 में विंडीज के खिलाफ लगाया था, जब उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड में 154 गेंदों पर 148 रन बनाए थे। इसके बाद विलियमसन 22 पारियों में 8 अर्धशतक लगाने में सफल रहे, लेकिन शतक नहीं लगा पाए। विलियमसन ने पिछले 5 साल में सिर्फ 23 वनडे मुकाबले खेले हैं।
Kane Williamson gets to his 14th ODI century off 72 balls! 💯#3Nations1Trophy | #NZvSA pic.twitter.com/e90S4QNieI — Pakistan Cricket (@TheRealPCB) February 10, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: अमेलिया केर का कप्तानी धमाका, न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में आयरलैंड को 4 रनों से दी मात
New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कॉनवे-टिकनर की हुई वापसी
विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर…विलियमसन के रिटायरमेंट पर कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कुछ कहा
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच विलियमसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं केन
सबसे तेज 7000 वनडे रन
- हाशिम अमला (150 पारी)
- केन विलियमसन (159 पारी)
- विराट कोहली (161 पारी)
- एबी डिविलियर्स (166 पारी)
ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज
विलियमसन वनडे में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। विलियमसन पिछले 6 सालों से वनडे में कभी सिंगल डिजिट पर आउट नहीं हुए हैं, जो बल्लेबाज के तौर पर उनकी विश्वसनीयता को दिखता है। इस दौरान उन्होंने 34 पारियां खेली हैं।
गैरी कर्स्टन को छोड़ा पीछे
केन विलियमसन के नाम अब वनडे में 14 शतक हो गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के गैरी कर्स्टन (13) को पीछे छोड़ दिया है। अब वह पॉल स्टर्लिंग, इयोन मोर्गन, तमीम इकबाल और युवराज सिंह की बराबरी पर हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह उनका यह तीसरा शतक है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी 3 शतक लगाए हैं। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 2 शतक लगाए हैं।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
6 विकेट से दर्ज की जीत
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 305 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे न्यूजीलैंड ने चार विकेट खोकर 48.4 ओवर में हासिल कर लिया। साथ ही ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने शानदार शतकीय पारी खेली और दक्षिण अफ्रीका की संभावनाओं को खत्म कर दिया। उन्होंने 113 गेंदों पर 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 133 रन बनाए।
